Showing posts with label स्वीप अनूपपुर. Show all posts
Showing posts with label स्वीप अनूपपुर. Show all posts

Friday, October 5, 2018

ग़ुलीडाड़ के निवासियों ने जाना वीवीपैट का महत्व

ग़ुलीडाड़ के निवासियों ने जाना वीवीपैट का महत्व


अनूपपुर 5 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन में ईवीएम के साथ वीवीपैट का प्रयोग किया जाना है। वीवीपैट के माध्यम से मतदाता ने जिस प्रत्याशी को वोट डाला है उसका दोहरा सत्यापन कर सकेंगे। अनूपपुर के समस्त मतदाताओं को इस सुविधा से अवगत कराने हेतु सेक्टर अधिकारियों को ज़िम्मेदारी सौंपी गयी है। इसी क्रम में जनपद कोतमा स्थित ग्राम पंचायत ग़ुलीडाड़ के मतदाताओं को ईवीएम एवं वीवीपैट से अवगत कराया गया। ग्रामवासियों ने स्वयं छद्म मतदान के माध्यम से पूरी प्रक्रिया एवं सुविधा को समझा। उल्लेखनीय है कि वीवीपैट में प्रदर्शित पर्ची में मतदाता ने जिस प्रत्याशी को वोट दिया उसकी क्रम संख्या, नाम एवं चुनाव चिन्ह को देख सकेंगे। यह पर्ची 7 सेकेंड के लिए उपलब्ध रहेगी फिर यह बंद बॉक्स में चली जाएगी।

घर घर जाकर बता रहे हैं मतदान का महत्व

घर घर जाकर बता रहे हैं मतदान का महत्व

अनूपपुर 5 अक्टूबर 2018/ ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी के मार्गदर्शन एवं मुख्यकार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत डॉ सलोनी सिडाना के नेतृत्व में मतदान के महत्व को बताकर उसके अनिवार्य रूप से प्रयोग हेतु जागरूकता लाने हेतु विविध प्रयास किये जा रहे हैं। इसी क्रम में रैली निकालकर मतदाताओं को अनिवार्य रूप से मतदान करने का संदेश दिया गया। मतदाताओं को रैली के माध्यम से संदेश दिया गया आपका वोट अमूल्य है और इसका प्रयोग करना हर एक नागरिक कि कर्तव्य है।

Tuesday, October 2, 2018

अनूपपुर के बुज़ुर्ग मतदाताओं ने दोहराया मतदान के प्रण को

अनूपपुर के बुज़ुर्ग मतदाताओं ने दोहराया मतदान के प्रण को

अनूपपुर 2 अक्टूबर 2018/ समाज के निर्माण में हमारे वरिष्ठ जनो का योगदान रहा है। समाज के सभी वर्गों में वरिष्ठ जनो का सम्मान किया जाता है। ज़िले में चल रहे मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस (1 अक्टूबर) को ज़िले के बुज़ुर्ग मतदाताओं से सम्पर्क किया गया। बुज़ुर्ग मतदाताओं ने पुनः वोट के प्रयोग का प्रण ले ज़िले के अन्य नागरिकों को भी अपने मत के प्रयोग का संदेश दिया। उल्लेखनीय है कि आगामी विधानसभा निर्वाचन में बुज़ुर्ग अशक्त मतदाताओं को मतदान केंद्र तक ले जाने हेतु वोलंटियर्स का चिन्हांकन किया जा रहा है ताकि वोट देने में बुज़ुर्ग मतदाताओं को असुविधा न हो।

Monday, October 1, 2018

गली गली घर घर जाकर संगीत के साथ दिया जा रहा है मतदाता जागरूकता का संदेश

गली गली घर घर जाकर संगीत के साथ दिया जा रहा है मतदाता जागरूकता का संदेश




अनूपपुर 1 अक्टूबर 2018/ मतदान का प्रयोग प्रलोभन एवं डर से मुक्त हो स्वविवेक से करना हर एक नागरिक का दायित्व है। मतदान हर एक नागरिक का अधिकार है इसका उचित एवं अनिवार्य प्रयोग हर एक नागरिक का कर्तव्य है। कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने सभी नागरिकों से अनिवार्य रूप से मतदान कर अपना कर्तव्य निभाने का आह्वान किया है। इसी क्रम में हर मतदाता तक मतदान का महत्व पहुचाने का कार्य ज़िला प्रशासन द्वारा किया जाकर अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील लोकमंडलियो द्वारा संगीत की मधुर ध्वनि में की जा रही है। सभी सेक्टर अधिकारियों को हर मतदाता तक मतदान के महत्व के संदेश को पहुँचाने के निर्देश दिए गए हैं। 

Sunday, September 30, 2018

संगीतमय हुआ लोकतंत्र गीतों के माध्यम से दिया जा रहा है मतदाता जागरूकता का संदेश

संगीतमय हुआ लोकतंत्र
गीतों के माध्यम से दिया जा रहा है मतदाता जागरूकता का संदेश


अनूपपुर 30 सितंबर 2018/ मतदाताओं को उनके मत का महत्व बताकर उसके अनिवार्य प्रयोग के लिए प्रेरित करने के अभियान में ज़िला प्रशासन ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी के मार्गदर्शन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत डॉ सलोनी सिडाना के नेतृत्व में पूरे मनोयोग से लगा हुआ है। इसी क्रम में ईवीएम एवं वीवीपैट का प्रदर्शन, मतदाता जागरूकता रैली, हस्ताक्षर अभियान, मतदाता शपथ , रंगोली, लोकतंत्र की मेहंदी आदि गतिविधियों समेत पूरे ज़िले को लोकतंत्र के सुमधुर गीतों की ध्वनि में रंग दिया गया है। स्थानीय कला मंडलियो एवं लोक कलाकारों के माध्यम से लोकतंत्र के संदेश को संगीतमय रूप में जन जन तक पहुँचाया जा रहा है। श्रीमती अनुग्रह पी ने कहा हमारा प्रयास सभी नागरिकों को उनके कर्तव्य का बोध करा शत प्रतिशत मतदान प्राप्त करना है। आपने इस अभियान में हर एक प्रबुद्ध नागरिक को जुड़कर मतदाता जागरूकता लाने में सहयोग करने का आह्वान किया है।

Saturday, September 29, 2018

हर एक मत महत्वपूर्ण मतदान आपका अधिकार है और कर्तव्य भी अनिवार्य रूप से करें इसका उपयोग - कलेक्टर

हर एक मत महत्वपूर्ण
मतदान आपका अधिकार है और कर्तव्य भी अनिवार्य रूप से करें इसका उपयोग - कलेक्टर

अनूपपुर 29 सितंबर 2018/ मतदान हर एक नागरिक का सशक्त अधिकार है। इसी अधिकार से वह अपने विकास की राह का चयन करते है। इसका उपयोग सोच समझकर करे। किसी डर, बहकावे अथवा प्रलोभन से मुक्त होकर अनिवार्य रूप से अपने मत का प्रयोग करें। ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने यह भी कहा कि मतदान हर नागरिक का अधिकार है एवं कर्तव्य भी इसका अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। श्रीमती अनुग्रह पी के मार्गदर्शन एवं मुख्यकार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत डॉ सलोनी सिडाना के नेतृत्व में अनूपपुर के नागरिकों को मतदान की प्रक्रिया एवं आगामी विधानसभा निर्वाचन में प्रयुक्त होने वाली वीवीपैट से अवगत कराने के साथ उन्हें मतदान का महत्व बताया जा रहा है। स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना में मतदाताओं की सहभागिता महत्वपूर्ण है इस आशय की जागरूकता लाने हेतु सतत प्रयास किए जा रहे हैं। गाँव गाँव, हाट बाज़ार, कॉलेज, शासकीय भवन एवं अन्य ऐसे स्थान जहाँ आम नागरिक एकत्रित होते हैं ज़िला प्रशासन द्वारा ईवीएम एवं वीवीपैट के प्रदर्शन के साथ मतदाताओं को इस अभियान में शामिल कर लोकतंत्र को सही मायने प्रदान करने हेतु प्रयास किए जा रहे हैं।

युवा मतदाताओं का ईवीएम एवं वीवीपैट से परिचय करा अनिवार्य रूप से मतदान करने का किया आह्वान

युवा मतदाताओं का ईवीएम एवं वीवीपैट से परिचय करा अनिवार्य रूप से मतदान करने का किया आह्वान


अनूपपुर 29 सितंबर 2018/ हर एक वर्ग जाति एवं उम्र के लोगों को मतदान प्रक्रिया से जुड़ाव हेतु ज़िला प्रशासन द्वारा सतत प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शासकीय डिग्री कॉलेज बिजुरी एवं पुष्पराजगढ़ के छात्रों को ईवीएम एवं वीवीपैट से अवगत करा अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील की गयी। छात्र छात्राओं ने ईवीएम के माध्यम से प्रायोगिक मतदान कर ईवीएम एवं आगामी विधानसभा निर्वाचन में दोहरे सत्यापन हेतु प्रयोग की जाने वाली वीवीपैट मशीन की कार्यप्रणाली से अवगत हुए। उल्लेखनीय है कि वीवीपैट मशीन में मतदाता ने जिस प्रत्याशी को वोट दिया है उसके नाम क्रम संख्या एवं चुनाव चिन्ह को प्रदर्शित कर रही पर्ची को देख सकेंगे यह पर्ची 7 सेकेंड के लिए मतदाता के देखने हेतु प्रदर्शित रहेगी। इसके बाद बंद बॉक्स में चली जाएगी।

Friday, September 28, 2018

मेहंदी से रचा लोकतंत्र के रंग महिलाएँ दे रही है मतदान के प्रयोग का संदेश

मेहंदी से रचा लोकतंत्र के रंग महिलाएँ दे रही है मतदान के प्रयोग का संदेश


अनूपपुर 28 सितम्बर 2018/ सभी नागरिकों का मतदान की प्रक्रिया में भाग लेना ही प्रजातंत्र की पहचान है। इस पहचान को बनाए रखने के लिए आवश्यक है सभी मतदाता वोट दें। इस हेतु समस्त नागरिकों को जागरूक कर मतदान का महत्व बताने हेतु अनूपपुर की महिलाएँ हाथों में मेहंदी से लोकतंत्र के रंग रचाकर मतदान के महत्व को बता रही हैं एवं मताधिकार के प्रयोग करने का संदेश दे रही हैं। ज़िला प्रशासन द्वारा कलेक्टर एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अनुग्रह पी के मार्गदर्शन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत डॉ सलोनी सिडाना के नेतृत्व में नागरिकों को जागरूक करने का अभियान चलाया जा रहा है। अभियान अंतर्गत बूथ चलो मतदाता जागरुकता रैली, हस्ताक्षर अभियान, स्वीप शुभंकर वोटमती द्वारा संदेश देकर, कलश यात्रा, सेल्फ़ी विद एपिक आदि के माध्यम से मतदान के महत्व एवं हर एक नागरिक को अनिवार्य रूप से मतदान कर अपने दायित्व के निर्वहन का संदेश दिया जा रहा है।

Thursday, September 27, 2018

घर घर जाकर बताया जा रहा हैं मतदान का महत्व मताधिकार के प्रयोग की मतदाता ले रहे हैं शपथ

घर घर जाकर बताया जा रहा हैं मतदान का महत्व 
मताधिकार के प्रयोग की मतदाता ले रहे हैं शपथ

अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ लोकतंत्र का वास्तविक अर्थ शासक के चुनाव में हर एक वर्ग समूह जाति के सदस्यों की सहभागिता है। इन्हीं लोकतांत्रिक परम्पराओं  की मर्यादाओं को बनाए रखने एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अछून्य रख जाति, धर्म, समुदाय, भाषा, प्रलोभन आदि से ऊपर उठ निर्भीक होकर निर्वाचन में अनिवार्य रूप से मताधिकार के प्रयोग की अनूपपुर के मतदाताओं ने शपथ ली। ज़िला प्रशासन द्वारा मत के महत्व के प्रति जागरूकता लाने एवं मताधिकार के प्रयोग के प्रति आम जनो को प्रेरित करने हेतु विविध प्रयास किये जा रहे हैं। अनूपपुर में वोटर आईडी के साथ सेल्फ़ी, मेहंदी, दीवार लेखन, जागरूकता रैली, हस्ताक्षर अभियान, मतदाता शपथ आदि के माध्यम से आमजनो में जागरूकता लाने का प्रयास किया जा रहा है। कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने ज़िले के समस्त नागरिकों से अपने मत के अधिकार को समझते हुए अनिवार्य रूप से स्वयं एवं औरों को भी मतदान हेतु प्रेरित करने का आह्वान किया है।

Monday, September 24, 2018

स्वीप गतिविधियों में अधिक से अधिक मतदाताओं की सहभागिता करें सुनिश्चित

स्वीप गतिविधियों में अधिक से अधिक मतदाताओं की सहभागिता करें सुनिश्चित

अनूपपुर 24 सितम्बर 2018/ ज़िला स्वीप नोडल अधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत सलोनी सिडाना ने सभी सेक्टर अधिकारियों को ये निर्देश दिए है कि मतदाता जागरूकता हेतु चलायी जा रही गतिविधियों में अधिक अधिक से मतदाताओं को सम्मिलित करने का प्रयास करें। आपने सेक्टर अधिकारियों द्वारा अभी तक किए गए प्रयास की सराहना करते हुए कहा जन जन तक उनके मत के महत्व को पहुँचाना है। कलेक्टर एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अनुग्रह पी सभी कार्यालयों में मतदाता जागरूकता के आशय के पोस्टर, संदेश आमजनो द्वारा देखे जाने वाले स्थलों में प्रदर्शित करने के निर्देश दिए हैं। आपने अनूपपुर ज़िले के समस्त मतदाताओं से आगामी विधानसभा निर्वाचन में अनिवार्य रूप से मतदान करने का आह्वान किया है।

Friday, September 21, 2018

मतदान करने की लेकर शपथ अपना कर्तव्य निभाने का लिया प्रण

मतदान करने की लेकर शपथ अपना कर्तव्य निभाने का लिया प्रण


अनूपपुर 21 सितम्बर 2018/ मतदान हर एक नागरिक का अधिकार है एवं कर्तव्य भी। मतदाताओं को उनके अधिकार के महत्व एवं प्रजातांत्रिक व्यवस्था के सफल संचालन हेतु मतदान करने के कर्तव्य से अवगत करने हेतु ज़िला प्रशासन द्वारा विविध प्रयास किए जा रहे हैं। रैली, वॉल पेंटिंग के माध्यम से अपने इस अधिकार के अनिवार्य रूप से एवं किसी भी प्रकार के लालच अथवा भय से मुक्त हो स्वतंत्र मूल्याँकन पश्चात प्रयोग करने के आशय से जागरूकता लाई जा रही है। इसी क्रम में चले पोलिंग बूथ की ओर एवं हम मतदान करेंगे अभियान अंतर्गत आम नागरिक मतदान करने की शपथ ले अपना कर्तव्य निभाने का प्रण ले रहे हैं।

Thursday, September 20, 2018

हम मतदान करेंगे शपथ ले मतदाताओं ने किए हस्ताक्षर

हम मतदान करेंगे  शपथ ले मतदाताओं ने किए हस्ताक्षर



अनूपपुर 20 सितंबर 2018/ मतदाताओं को जागरूक कर मतदान करने के संकल्प को दृढ़ करने हेतु ज़िला प्रशासन द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में सभी नागरिक हम मतदान करेंगे आशय की शपथ लेते हुए अपने हस्ताक्षर कर रहे हैं। इसी क्रम में विधानसभा क्षेत्र पुष्पराजगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत खाटी में मतदाता जागरूकता रैली पश्चात हस्ताक्षर  अभियान  चलाया गया। बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने मतदान करने का संकल्प ले हस्ताक्षर किए। कार्यक्रम में क्षेत्रीय मतदाता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, बीएलओ शिक्षक एवं स्वसहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थीं।

रंगोली बनाकर दिया मतदान के प्रयोग का संदेश

रंगोली बनाकर दिया मतदान के प्रयोग का संदेश



अनूपपुर 20 सितम्बर 2018/ बच्चे बड़े होकर इस देश के नागरिक बनते हैं। वही नई सोच एवं ज़िम्मेदारी की भावना के वाहक हैं। मतदान हर एक नागरिक का अधिकार एवं कर्तव्य है देश के विकास की दिशा को निर्धारित करने हेतु इसका प्रयोग आवश्यक है। इसी संदेश को जन जन तक पहुँचाने का कार्य शासकीय उत्कृष्ट उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय कोतमा के विद्यार्थियों द्वारा रंगोली बनाकर किया। विद्यार्थियों ने बेहतर देश के निर्माण हेतु वोट देने की बात रंगबिरंगी रंगोली के माध्यम से दी। कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत डॉ सलोनी सिडाना ने विद्यार्थियों की सोच की सराहना करते हुए अनूपपुर के नागरिकों से अपने मतदान के महत्व को समझकर आवश्यक रूप से मतदान करने का आह्वान किया है।

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें