अनूपपुर के बुज़ुर्ग मतदाताओं ने दोहराया मतदान के प्रण को
अनूपपुर 2 अक्टूबर 2018/ समाज के निर्माण में हमारे वरिष्ठ जनो का योगदान रहा है। समाज के सभी वर्गों में वरिष्ठ जनो का सम्मान किया जाता है। ज़िले में चल रहे मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस (1 अक्टूबर) को ज़िले के बुज़ुर्ग मतदाताओं से सम्पर्क किया गया। बुज़ुर्ग मतदाताओं ने पुनः वोट के प्रयोग का प्रण ले ज़िले के अन्य नागरिकों को भी अपने मत के प्रयोग का संदेश दिया। उल्लेखनीय है कि आगामी विधानसभा निर्वाचन में बुज़ुर्ग अशक्त मतदाताओं को मतदान केंद्र तक ले जाने हेतु वोलंटियर्स का चिन्हांकन किया जा रहा है ताकि वोट देने में बुज़ुर्ग मतदाताओं को असुविधा न हो।
No comments:
Post a Comment