Tuesday, October 2, 2018

स्वच्छ कार्यालयों को मिली प्रोत्साहन राशि

स्वच्छ कार्यालयों को मिली प्रोत्साहन राशि

अनूपपुर 2 अक्टूबर 2018/ स्वच्छ भारत अभियान अंतर्गत शासकीय कार्यालयों में स्वच्छता के मानक को प्रदर्शित कर रहे कार्यालयों के संचालकों को सम्मानित किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमरकंटक, शासकीय माध्यमिक शाला बरगवाँ, लोक सेवा केंद्र पुष्पराजगढ़, आंगनवाड़ी केंद्र चिल्हारी एवं पंचायत भवन छातापटपर को भवनो में स्वच्छता की उत्कृष्ट व्यवस्था एवं मानक स्थापित करने के लिए कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी, सीईओ ज़िला पंचायत डॉ सलोनी सिडाना द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। डॉ सिडाना ने बताया कि उक्त समस्त कार्यालयों को 20 हज़ार रुपए की राशि भी प्रदान की गयी है। इस राशि को स्वच्छता के सम्बंध में किसी व्यवस्था अथवा किसी नवाचार हेतु ख़र्च करने के लिए कार्यालय स्वतंत्र होंगे।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें