Tuesday, October 2, 2018

ग्राम पंचायत हर्री खुले में शौच मुक्त सुगढ अनूपपुर अभियान में उत्कृष्ट कार्यों को किया गया सम्मानित

ग्राम पंचायत हर्री खुले में शौच मुक्त
सुगढ अनूपपुर अभियान में उत्कृष्ट कार्यों को किया गया सम्मानित

अनूपपुर 2 अक्टूबर 2018/ अनूपपुर को खुले में शौच मुक्त करने के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं। इसी प्रयास का नतीजा है कि आज F-42 सूची के अनुसार सारे शौचालयों का निर्माण पूर्ण किया जा चुका है। इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने वाले समस्त अधिकारियों कर्मचारियों एवं सहयोगियों को ग्राम पंचायत हर्री में आयोजित स्वच्छता सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया।
स्वच्छता बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत रहना होगा- कलेक्टर


कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने ग्राम पंचायत हर्री के समस्त निवासियों को बधाई देते हुए कहा स्वच्छता को बनाए रखने के लिए सदैव प्रयासरत रहना होगा। खुले में शौच मुक्त से समग्र स्वच्छता के तरफ़ बढ़कर ही स्वच्छ एवं स्वस्थ जीवन की प्राप्ति की जा सकती है। इस अभियान को सफल बनाकर सार्थकता देने में सभी की सतत एवं सक्रिय भूमिका आवश्यक है।
व्यक्तिगत स्वच्छता एवं परिवेश की स्वच्छता दोनो पहलूओ पर प्रयास आवश्यक- डॉ सिडाना



मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत डॉ सलोनी सिडाना ने खुले में शौच मुक्त होने के इस अभियान में  अधिकारियों, कर्मचारियों, सरपंच, सचिव, रोज़गार सहायक, निगरानी समिति के सदस्यों अन्य ग्रामीण सहभागियों आदि के उत्कृष्ट कार्य के फलस्वरूप हमने यह लक्ष्य प्राप्त किया है। समग्र स्वच्छता के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता के साथ परिवेश की स्वच्छता दोनो ही विषयों पर कार्य आवश्यक है।

ग्राम पंचायत हर्री  को खुले में शौच मुक्त करने के प्रयासों को किया गया सम्मानित



ग्राम पंचायत हर्री को खुले में शौच मुक्त करने में उत्कृष्ट कार्य करने पर सरपंच सुनील खैरवार, सचिव मनोज कुमार, रोज़गार सहायक मनोज राठोर, उपसरपंच अजय सिंह राठोर एवं निगरानी समिति के सदस्यों बेला, सुनीता, मालती, रमेशी, रेवती, दादूराम, पूरनलाल, महावीर, राहुल, रामसुंदर, जगदीश, छविलाल तथा रूपराम को कलेक्टर एवं सीईओ ज़िला पंचायत द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों को किया गया सम्मानित



इसी प्रकार ज़िले को खुले में शौच मुक्त करने के अभियान में उत्कृष्ट कार्य कर रहे अधिकारियों कार्यपालन यंत्री पीएचई श्री एचएस धुर्वे, उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता, कार्यपालन यंत्री डबल्यूआरडी श्री सीएम शुक्ला, कार्यपालन यंत्री आरईएस श्री एसबी रावत, डीपीएम आजीविका श्री शशांक सिंह, ज़िला समन्वयक जन अभियान परिषद श्री उमेश पांडे, ज़िला समन्वयक स्वच्छ भारत श्री रामनरेश वर्मा, सहायक ग्रेड-3 स्वच्छ भारत मिशन श्री आशुतोष जैन, डाटा एंट्री ऑपरेटर श्री अमन सोनी, पीओ महिला एवं बाल विकास विभाग श्री सतीश कुमार जैन, बीईओ श्री जेपी नापित, सहायक यंत्री श्री डीएस भदौरिया, श्री जीके मिश्रा, श्री एमके एक्का, विकासखंड समन्वयक मो निसार, श्री अंकुर कुमार सिंह, श्री पुष्पेंद्र तिवारी, श्री संजीव सोनी, सहायक शल्यज्ञ पशु चिकित्सा श्री योगेश दीक्षित, परामर्शदाता जनअभियान मो नज़ीर खान, उपयंत्री श्री अमन डेहरिया, श्री अनिल मिश्रा, श्री अरुण भगत्या, श्री शिवम मिश्रा, श्री अभिषेक श्रीवास्तव, श्री डीपी अहिरवार, श्री विपिन श्रीवास, पीसीओ महेश करियाम, राजेश किशोर गुप्ता, प्रेमचंद पनिका, सरपंच पिपरखूँटा श्रीमती नेमबाई, सचिव परसेलकला एवं लीलाटोला श्री अजय कनौजिया, सचिव अमगवाँ श्री कमलेश संत, सचिव धर्मदास श्री रामप्रसाद, खोडरी नं-१ श्री गरूण सिंह, अंतरिया श्रीमती रनिया बाई, रोज़गार सहायक बसनिहां श्री वीरेंद्र जायसवाल, अमदरी श्री जयदेव तिवारी एवं रोज़गार सहायक धरमदास श्रीमती रानी जायसवाल को कलेक्टर एवं सीईओ ज़िला पंचायत द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष जनपद जैतहरी श्री मनोज राठोर, एसडीएम अनूपपुर श्रीमती नदीमा शीरी, डिप्टी कलेक्टर श्री अमन मिश्रा समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, पत्रकार साथी एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें