Wednesday, August 8, 2018

मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना के अन्तर्गत अखिलेश को मिला नया जीवन "सफलता की कहानी"

मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना के अन्तर्गत अखिलेश को मिला नया जीवन "सफलता की कहानी" 
हृदय रोग की हुई सफल सर्जरी 
अनुपपुर | 08-अगस्त-2018
 
 

    मध्यप्रदेश शासन के स्वास्थ्य विभाग की मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना के अंतर्गत अनूपपुर जिले के कई बच्चों को लाभान्वित किया जा चुका है। इसी क्रम में तहसील पुष्पराजगढ़ के ग्राम बेलगंाव के नन्हें बालक अखिलेश को इस योजना के लाभ से नया जीवन मिला है। अखिलेश की मां मजदूरी एवं पिता खेती का काम करते है। कार्य कर अपना जीवनयापन कर रही थी जबकि पिता खेती का काम कर परिवार का भरण पोषण कर रहे थे। करीब एक वर्ष पूर्व ग्राम बेलगांव के आंगनबाडी केन्द्र में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम द्वारा स्वास्थ्य निरीक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान चिकित्सक डॉ. के.पी. सिंह ने पाया कि अखिलेश हृदय की बीमारी से पीडित है, तथा परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने एवं जागरूकता के अभाव के कारण वे अपनी बच्चे का इलाज कराने में असमर्थ थे। डॉ. के.पी. सिंह के सलाह पर भी वो बच्चे को अस्पताल ले जाकर इलाज कराने में अनिच्छुक थे। इस दौरान भ्रमण एवं निरीक्षण हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.पी. श्रीवास्तव के मार्ग दर्शन में आर.बी.एस.के. के जिला समन्वयक जतिन भट्ट जी पहुंचे वहां बच्चे के परिवार से मिलकर बीमारी की गंभीरता के बारे में समझाया गया। उन्होनें बताया कि मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना के अंतर्गत अखिलेश का निःशुल्क आपरेशन एल.बी.एस. हास्पिटल भोपाल में करवाया जायेगा एवं इसमें बच्चे को किसी भी तरह का नुकसान नहीं होगा और बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ्य हो जायेगा। अखिलेश के पिता ने समझाईश के पश्चात् बीमारी की गंभीरता को समझते हुये बच्चे को इलाज के लिये एल.बी.एस. हास्पिटल भोपाल ले कर गये, वहां निःशुल्क ऑपरेशन किये जाने के पश्चात् बच्चा स्वस्थ्य होकर लौटा। ऑपरेशन से अखिलेश का भविष्य उज्जवल एवं सुरक्षित हो गया है।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें