| ईव्हीएम एवं वी वी पैड से मतदाताओं को कराया गया अवगत |
| अनुपपुर | 08-अगस्त-2018 |
मतदान हर एक नागरिक अधिकार है एवं दायित्व भी आगामी विधानसभा चुनावों मे ईव्हीएम मशीन के उपयोग के साथ मतदान के विश्वसीनयता को बढानें के लिए वी वी पैड मशीन का उपयोग भी किया जा रहा है। इन मशीनों के माध्यम से मतदाता ने किस प्रत्याशी को वोट दिया है। उसकी पुष्टि कर सकेगे। जिलें में मतदाता जागरूकता के लियें स्वीप अभियान के अंतर्गत मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत फुनगा में मतदाताओं के समक्ष ईव्हीएम एवं वीवी पैड मशीन के प्रयोग का एवं गतिविधियों का प्रदर्शन किया गया जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री मती अनुग्रह पी ने मतदाताओ को बताया निर्वाचन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार के संशय को पूर्णरूपेण समाप्त करने के उददेय से वीवीपैड मशीन का प्रयोग आगामी विधानसभा चुनाव में किया जायेगा इसके माध्यम से वोट के पश्चात् वीवी पैड मशीन में 07 सकेण्ड तक जिस प्रत्याशी को वोट दिया गया है। इस आशय की पर्ची देखने के लिये उपस्थित रहेगी। ईव्हीएम मास्टर ट्रेनर श्री कौशलेन्द्र सिह ने उपस्थित मतदाताओं के समक्ष वीवी पैड एवं ईव्हीएम मशीन का व्यवहारिक प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान स्वीप नोडल अधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. सलोनी सिडाना, उप जिला अध्यक्ष श्री ऋषि सिंघई समेत विभिन्न जिला के विभागीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
|
Wednesday, August 8, 2018
ईव्हीएम एवं वी वी पैड से मतदाताओं को कराया गया अवगत
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
सफलता की कहानी लाख की खेती से हो रहा है आजीविका संवर्धन परंपरागत स्त्रोत से मिला आय का साधन अनूपपुर 21 मार्च 2018/ प्राचीन मह...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
वर्तमान शिक्षण सत्र से लागू मुख्यमंत्री जन-कल्याण (शिक्षा प्रोत्साहन) योजना ग्लोबल स्किल पार्क में प्रशिक्षण लेने वाले विद्यार्थियों को ...
-
निर्वाचन के दौरान निर्देशिका, नियमावली, आदर्श आचार संहिता का अक्षरश: पालन होगा भारत निर्वाचन आयोग ने दो दिवसीय समीक्षा बैठक में दिये निर...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...

No comments:
Post a Comment