| स्थानीय स्तर पर हो समस्याओं का समाधान - मुख्यमंत्री श्री चौहान |
| लोकसेवा प्रदाय के 98 प्रतिशत आवेदन समय-सीमा में निराकृत, समाधान एक दिन स्कीम से 6.65 लाख आवेदक लाभान्वित |
| अनुपपुर | 08-अगस्त-2018 |
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार देर शाम मंत्रालय में समाधान एक दिन में स्कीम की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर ही समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाये। तत्परता के साथ नागरिकों को लोक सेवाएं प्रदाय की जायें।
समीक्षा बैठक में बताया गया कि प्रदेश में जुलाई माह में एक लाख 10 हजार से अधिक लोकसेवा गारंटी के आवेदनों का निराकरण समय-सीमा में किया गया है, जो करीब 99 प्रतिशत की उपलब्धि है। इसी तरह, समाधान एक दिन में स्कीम में 6 लाख 65 हजार से अधिक आवेदकों को सेवाएँ प्रदान की गई हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस मौके पर समाधान एक दिन में स्कीम के क्रियान्वयन में दस उत्कृष्ट प्राधिकारियों को सम्मानित किया। इस कार्य में निम्नतम प्रदर्शन करने वालों को कड़ी हिदायत भी दी। श्री चौहान ने आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित महाविद्यालयीन कक्षाओं से संबंधित समस्याओं की भी समीक्षा की। साथ ही, जून माह में अधिकतम संतुष्टि के साथ लेवल वन पर समस्याओं के समाधान की जानकारी भी ली। |
Wednesday, August 8, 2018
स्थानीय स्तर पर हो समस्याओं का समाधान - मुख्यमंत्री श्री चौहान
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment