| स्कूली बच्चों को वर्ल्ड ऑन व्हील मोबाइल वैन से मिलेगी कम्प्यूटर शिक्षा |
| मंत्री कुंवर विजय शाह ने मोबाइल वैन को किया रवाना |
| अनुपपुर | 08-अगस्त-2018 |
स्कूल शिक्षा मंत्री कुँवर विजय शाह ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के डिजिटल इंडिया कार्यक्रम और स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को कम्प्यूटर की शिक्षा देने में वर्ल्ड ऑन व्हील महत्वपूर्ण साबित होगी। कुंवर शाह ने वैन के लोकार्पण समारोह में यह बात कही। उन्होने वैन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि डिजिटल शिक्षा एवं जागरूकता के लिये मोबाइल कम्प्यूटर लैब एक स्कूल से दूसरे स्कूल और एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुँचकर कम्प्यूटर शिक्षा के लिये सकारात्मक वातावरण तैयार करेगी। उन्होंने कहा कि कम्प्यूटर में तेजी से आ रहे बदलाव के कारण दुनियाभर की जानकारियाँ एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुँच रही हैं। इसलिये कम्प्यूटर की शिक्षा होना बेहद जरूरी हो गया है। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि वर्ल्ड ऑन व्हील के माध्यम से विद्यार्थियों के साथ-साथ ग्रामीणों को भी योजनाओं से जुड़ी जानकारी दी जायेगी। राज्य ओपन स्कूल शिक्षा बोर्ड के निदेशक श्री पी.आर. तिवारी ने बताया कि वर्ल्ड ऑन व्हील बस भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान हैदराबाद ने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पान्सबिलिटी (सीएसआर) फंड के जरिये मध्यप्रदेश राज्य ओपन स्कूल को उपलब्ध करवायी है। यह बस करीब एक करोड़ रुपये लागत से बनकर तैयार हुई हैं। यह आने वाले 4 वर्षों तक मध्यप्रदेश के विभिन्न स्थानों पर पहुँचेगी। यह वाहन हायर सेकेण्डरी एवं हाई स्कूल परिसर में बच्चों को कम्प्यूटर की शिक्षा देगा। चलित कम्प्यूटर लैब में 20 कम्प्यूटर रखे गये हैं। लैब में बिजली की उपलब्धता निरंतर बनाये रखने के लिये बस में सोलर पैनल भी लगाये गये हैं। बस की खासियत के बारे में श्री तिवारी ने बताया कि इसमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की भी सुविधा है, जिससे छात्रों को विशेषज्ञों से सीधा जोड़ा सकेगा। मोबाइल वेन के माध्यम से ग्रामीणों को स्वास्थ्य, कृषि और ग्रामीण विकास से संबंधित जानकारी दी जायेगी। इस वैन में आधार-कार्ड के पंजीयन और अपग्रेडेशन करवाने की सुविधा भी होगी। भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान के डॉ. हनीफ मेवाती ने बताया कि देश भर में कम्प्यूटर शिक्षा देने के लिए 40 मोबाइल कम्प्यूटर लेब विभिन्न राज्यों को उपलब्ध करवायें गये है। प्रदेश में मोबाइल वैन से प्रति वर्ष 16 हजार से अधिक विद्यार्थियों को कम्प्यूटर की शिक्षा दी जायेगी। |
Wednesday, August 8, 2018
स्कूली बच्चों को वर्ल्ड ऑन व्हील मोबाइल वैन से मिलेगी कम्प्यूटर शिक्षा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment