Wednesday, August 8, 2018

बारिश भी नहीं डिगा पा रही है सुगढ अनूपपुर के संकल्प को बैगु सिंह के प्रण के सामने प्रकृति भी विवश

बारिश भी नहीं डिगा पा रही है सुगढ अनूपपुर के संकल्प को बैगु सिंह के प्रण के सामने प्रकृति भी विवश 
जोरदार बारिश में भी जारी है शौचालय निर्माण का कार्य 
अनुपपुर | 08-अगस्त-2018
 
 

    अगर आपने किसी कार्य को पूर्ण करने का संकल्प पूरे मन से लिया है, तो किसी भी प्रकार की परेशानी आपके मार्ग में रोड़ा नहीं बन सकती है। अनूपपुर की जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के गाँव मिट्टुमहुआ के बैगु सिंह के शौचालय निर्माण के प्रण के सामने प्रकृति भी विवश हो गयी है जोरदार बारिश को भी बैगु ने अपने संकल्प की पूर्ति की राह में आड़े नहीं आने दिया है। बारिश में पन्नी की शीट लगाकर शौचालय निर्माण का कार्य जारी रखा है। कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ सलोनी सिडाना ने बैगु के दृढ़संकल्प की सराहना की है। आपने जिले के समस्त नागरिकों से ऐसी ही जिम्मेदारी एवं दृढ़निश्चय की अपेक्षा की है ताकि अपने इस अनूपपुर सुंदर व्यवस्थित सुगढ अनूपपुर बनाया जा सके।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें