| आगामी स्वतंत्रता दिवस में ले खुलें में शौच से आजादी का संकल्प |
| ग्राम पंचायत फुनगा में स्वच्छता के महत्व पर हुआ संवाद |
| अनुपपुर | 08-अगस्त-2018 |
स्वच्छ एवं सुंदर अनूपपुर की संकल्पना को मूर्त रूप देने में जनमानस का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। इसी सहयोग की भावना को लोगों के चित्त में स्थायी रूप से स्थान देने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा सतत् प्रयास किये जा रहे है। इन्हीं प्रयासों की कड़ी में ग्राम पंचायत फुनगा में स्वच्छता के महत्व एवं स्वच्छ गॉव के संबंध में ग्रामीण जनों से जिलें के समस्त जिलाधिकारियों ने संवाद किया। जिलाधिकारियों ने अनूपपुर को खुलें में शौच मुक्त करने हेतु चल रही गतिविधियों से प्राप्त हो रही सफलता के बारें में बताया प्रेरणास्वरूप ग्रामीणों द्वारा की गई पहलों के साथ इस अभियान से नित जुड़ रहे नागरिकों एवं अनूपपुर को शिखर तक ले जाने के संकल्प में उनके द्वारा किए जा रहे प्रयासों के बारे में उपस्थित जन समुदाय को अवगत कराया। संवाद में कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने कहा जिस प्रकार हमें परतंत्रता से आजादी जनमानस के सहयोग से प्राप्त हुइ थी उसी प्रकार स्वच्छता की प्राप्ति भी आम जनों की सक्रिय भागीदारी से ही संभव है। आपने जिलें के समस्त नागरिकों से आगामी स्वतंत्रता दिवस में खुलें में शौच से आजादी का संकल्प लेने के लिए कहा। संवाद मे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डॉ सलोनी सिडाना, उपजिलाध्यक्ष श्री ऋषि सिंघई, समेत विभिन्न विभागों के जिलाधिकारी एवं ग्राम पंचायत फुनगा के ग्रामीण जन उपस्थित थे।
|
Wednesday, August 8, 2018
आगामी स्वतंत्रता दिवस में ले खुलें में शौच से आजादी का संकल्प
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
सफलता की कहानी लाख की खेती से हो रहा है आजीविका संवर्धन परंपरागत स्त्रोत से मिला आय का साधन अनूपपुर 21 मार्च 2018/ प्राचीन मह...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
वर्तमान शिक्षण सत्र से लागू मुख्यमंत्री जन-कल्याण (शिक्षा प्रोत्साहन) योजना ग्लोबल स्किल पार्क में प्रशिक्षण लेने वाले विद्यार्थियों को ...
-
निर्वाचन के दौरान निर्देशिका, नियमावली, आदर्श आचार संहिता का अक्षरश: पालन होगा भारत निर्वाचन आयोग ने दो दिवसीय समीक्षा बैठक में दिये निर...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...

No comments:
Post a Comment