Friday, August 24, 2018

सुशासन की अवधारणा को मूर्त रूप दे रही है समाधान एक दिन सेवा जुलाई माह में 20166 नागरिकों को त्वरित प्रदाय की गयी सेवाएँ

सफलता की कहानी
सुशासन की अवधारणा को मूर्त रूप दे रही है समाधान एक दिन सेवा
जुलाई माह में 20166 नागरिकों को त्वरित प्रदाय की गयी सेवाएँ

अनूपपुर 24 अगस्त 2018/ सेवा प्रदाता की सबसे बड़ी उपलब्धि होती है सेवा प्राप्तकर्ता के चेहरे में संतुष्टि की मुस्कुराहट का आना। सही समय में एवं सहजतापूर्वक सेवाओं के प्रदाय हेतु शासन सदैव प्रयासरत रहा है।समाधान एक दिन सहजतापूर्वक एवं शीघ्रता से नागरिकों को सेवाओं के प्रदाय का माध्यम है। यह व्यवस्था नागरिकों के सेवा प्राप्त करने के अधिकार की अवधारणा को मूर्तरूप देने एवं शासन को आदर्श सेवा प्रदाता के रूप में स्थापित करने का कार्य कर रही है।ज़िला लोक सेवा प्रबंधक अनूपपुर श्रीमती सोनू सिंह राजपूत ने  बताया कि जुलाई माह में अनूपपुर ज़िले के 20166 नागरिकों को समाधान एक दिन सेवा अंतर्गत सेवाओ का त्वरित प्रदाय किया गया है। लोक सेवा केंद्र अनूपपुर में 5155, जैतहरी से 2577, पुष्पराजगढ़ से 8094 एवं लोक सेवा केंद्र कोतमा से 4340 नागरिकों को सेवा का प्रदाय किया गया है। 
उल्लेखनीय है कि समाधान एक दिन सेवा अंतर्गत निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, मतदाता सूची की प्रतिलिपि का प्रदाय, एफ़आईआर की प्रति, मर्ग इंटिमेशन की छायाप्रति, खसरा बी-१ खतोनी की छायाप्रति, लर्निंग ड्राइविंग लाइसेन्स एवं वाहन फ़िट्नेस प्रमाण पत्र की छायाप्रति, डूप्लिकेट पंजीयन कार्ड, पेंशन योजनाओं की प्रथम स्वीकृति एवं प्रदाय, रोज़गार कार्यालय में पंजीयन आदि कुल मिलाकर 35 सेवाओं का प्रदाय किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें