| मुख्यमंत्री कप का आयोजन 29 अगस्त से 02 सितंबर तक |
| अनुपपुर | 23-अगस्त-2018 |
खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी अनूपपुर ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग भोपाल के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री कप का आयोजन ब्लाक स्तर व जिलास्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है। विकासखण्ड पुष्पराजगढ़ में ग्राम पंचायत रौसरखर में 29 अगस्त एवं विकासखण्ड कोतमा के निगवानी में 31 अगस्त, विकासखण्ड अनूपपुर में डॉ. अब्दुल कलाम स्टेडियम जमुना में 01 सितम्बर व विकासखण्ड जैतहरी में खेल मैदान में 02 सितम्बर को आयोजित की जाएगी। जिसमें एथलेटिक्स, व्हालीबाल, फुटबाल, कबड्डी, कराते, कुश्ती खेल का आयोजन किया जाना है। इसमें खिलाड़ी का आयु 31 दिसम्बर 2018 को 16 वर्ष से कम होनी चाहियें प्रतियोगिता आयोजन के दौरान खिलाड़ियों को आयु संबंधी अंकसूची व जन्म प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है। ब्लाकस्तर पर चयनित खिलड़ियों की जिलास्तरीय प्रतियोगिता 05 सितम्बर को जिला खेल परिसर अनूपपूर में प्रातः 10 बजें से प्रांरभ की जावेगी। व्हालीबाल, कबड्डी, कराते, कुश्ती जिला खेल परिसर में आयोजित की जाऐगी। फुटबाल व एथलेटिक्स उत्कृष्ट विद्यालय खेल मैदान अनूपपुर में आयोजित की जाऐगी। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग चचाई रोड अनूपपुर से संपर्क किया जा सकता है।
|
Thursday, August 23, 2018
मुख्यमंत्री कप का आयोजन 29 अगस्त से 02 सितंबर तक
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
निर्माण एजेंसियां कार्य के दौरान नल जल योजनाओं के संबंध मे रखे विशेष सावधानी- श्री शर्मा अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा...

No comments:
Post a Comment