| मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन प्रशिक्षण हेतु आवेदन 9 सितंबर तक |
| अनुपपुर | 24-अगस्त-2018 |
अनूसूचित जाति वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण हेतु मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन प्रशिक्षण योजना संचालित की गई है। जिसके तहत् वर्ष 2018-19 हेतु अनूपपुर जिले में प्रशिक्षण देने वाली संस्था आल इंडिया सोसायटी फॉर इलेक्ट्रानिक्स एण्ड कम्प्यूटर टेक्नॉलाजी (आई.सेक्ट भोपाल) के माध्यम से ब्यूटी थेरेयपी एण्ड हेयर स्टाइल ट्रेड में 100 युवाओं/युवतियों को प्रशिक्षण दिलाया जाना है।
अतः ऐसे इच्छुक आवेदक जो अनुसूचित जाति वर्ग के हो, जिले के निवासी हो, जिनकी उम्र 18 से 35 हो, जो कक्षा 8 वी उत्तीर्ण हो, जो पूर्व में किसी दूसरी संस्था में नियोजित न हो, जो गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करते हो अथवा पोस्टमैट्रिक छात्रों हेतु भारत सरकार के समान हो, आवेदक शिक्षित बेरोजगार एवं शाला त्यागी (ड्राप आउट) न हो इस योजना के तहत् किसी भी प्रशिक्षणार्थी द्वारा इस योजना में प्रशिक्षण का लाभ एक बार ही लिया जा सकेगा। प्रशिक्षण की अवधि एन.ई.एस. के मापदण्डों के अनुरूप या मुख्यालय द्वारा समय समय पर जारी किये गये नियम अनुसार होगी। अतः उक्त ब्यूटी थेरेयपी एण्ड हेयर स्टाइल ट्रेड में प्रशिक्षण लेने के इच्छुक व्यक्ति अपना आवेदन पत्र सक्षम अधिकारी से जारी समस्त प्रमाण पत्रों अंकसूची, आधार कार्ड, शाला त्यागी प्रमाण का शपथ पत्र सहित एवं तीन फोटो संलग्न कर 20 अगस्त आवेदन तिथि निर्धारित की गई थी जिसमें वृद्धि करते हुए आवेदन बुलाने का 08 सिंतबर तक बढ़ाई जाती है। कृपया निर्धारित दिनांक तक आवेदन जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्या. अनूपपुर कमरा नम्बर 86 न्यू कलेक्ट्रेट अनूपपुर स्थित कार्यालय में जमा कर सकते है। |
Friday, August 24, 2018
मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन प्रशिक्षण हेतु आवेदन 9 सितंबर तक
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद अनूपुपर के ग्राम पंचायत छोहरी के रोजगार सहायक को शौचालय निर्माण कार्य नही कराये जाने पर शोकॉज नोटिस अनुपपुर | 14-जून-2018 ...
-
शिक्षकों की भर्ती हेतु विशेष जॉब फेयर आज अनुपपुर | 09-अगस्त-2018 जिला रोजगार अधिकारी श्रीमती सीमा वर्मा ने बताया...
-
सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर मृतक की पत्नी को 15 हजार रुपए मंजूर - अनुपपुर | 08-सितम्बर-2017 कलेक्टर श्री अजय ...
-
आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-...
-
पूर्व सेवानिवृत्त पेंशन भोगियों और परिवार पेंशन भोगियों की पेंशन का पुनरीक्षण वित्त विभाग ने जारी किये निर्देश अनुपपुर | 12-जून-2018 ...

No comments:
Post a Comment