| एप्को में माटी के गणेश निर्माण प्रशिक्षण आज "ग्रीन गणेश अभियान" |
| अनुपपुर | 24-अगस्त-2018 |
पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन (एप्को) द्वारा 24 अगस्त को एप्को परिसर में ग्रीन गणेश कार्यशाला की जा रही हैं। कार्यशाला में शिक्षकों, विद्यार्थियों और मूर्तिकारों को मिट्टी की गणेश मूर्ति बनाने के महत्व के बारे में बताने के साथ मिट्टी से मूर्ति बनाने का प्रशिक्षण भी दिया जायेगा। कार्यशाला का शुभारंभ एप्को के कार्यपालन संचालक श्री जितेन्द्र सिंह राजे सुबह 11 बजे करेंगे।
एप्को द्वारा पिछले कई सालों से ग्रीन गणेश अभियान के जरिये आम जनता और विद्यार्थियों को मिट्टी गणेश प्रतिमा बनाने के लिए प्रशिक्षण के साथ प्रेरित किया जा रहा है। गणेशोत्सव के दौरान पी.ओ.पी. से बनी मूर्तियों का विसर्जन करने से जल-प्रदूषण, जलीय तंत्र को नुकसान, जलाशय में जल-भराव क्षेत्र की कमी, रासायनिक रंगों का स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव आदि होता हैं। एप्को इस साल भी भोपाल में माटी गणेश बनाने का प्रशिक्षण तीन सार्वजनिक स्थलों और 6 शैक्षणिक संस्थानों में देगा। |
Friday, August 24, 2018
एप्को में माटी के गणेश निर्माण प्रशिक्षण आज "ग्रीन गणेश अभियान"
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment