| बिजली कंपनियाँ पंजीबद्ध श्रमिकों, कर्मकारों और किसानों पर दर्ज बिजली मुकदमें वापस लेंगी |
| 25 अगस्त को प्रदेश में लगेंगी विशेष बिजली लोक-अदालतें |
| अनुपपुर | 24-अगस्त-2018 |
राज्य भर में 25 अगस्त को विशेष बिजली लोक-अदालतें लगायी जा रही हैं। राज्य शासन के निर्णय पर संबल योजना में पंजीकृत श्रमिकों और पंजीकृत कर्मकारों पर दर्ज घरेलू संयोजनों से संबंधित न्यायालयीन प्रकरणों और किसानों के विरुद्ध विद्युत अधिनियम की विभिन्न धाराओं में न्यायालय में दर्ज लंबित प्रकरण वापस लिए जायेंगे। दर्ज मुकदमे वापस लेने के लिये पूर्व, मध्य एवं पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने अपने-अपने क्षेत्र के ऐसे सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे 25 अगस्त को लगायी जा रही विशेष लोक-अदालत में अवश्य आयें, जिससे उनके ऊपर दर्ज बिजली मुकदमे वापस लिए जा सकें।
विशेष लोक-अदालतों में विद्युत अधिनियम-2003 की धारा-135 एवं 138 के अंतर्गत श्रमिकों, कर्मकारों और किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की कार्यवाही भारसाधक लोक अभियोजक के माध्यम से सुनिश्चित की जा रही है। इसके लिए ब्याज की पूर्ण राशि माफ करते हुए सिविल दायित्वों की बकाया राशि पर 50 प्रतिशत की छूट भी कम्पनियों द्वारा दी जाएगी। मुख्यमंत्री बकाया बिजली बिल माफी स्कीम-2018 के अनुरूप सिविल दायित्व की शेष 50 प्रतिशत राशि का वहन राज्य शासन द्वारा किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि श्रमिकों और कर्मकारों के विरुद्ध विशेष न्यायालयों में वर्तमान में विद्युत अधिनियम-2003 की धारा 135 और 138 के लगभग 20 हजार प्रकरण प्रचलन में है। माननीय उच्च न्यायालय की अनुमति के बाद अब इन प्रकरणों के निराकरण के लिये विशेष लोक-अदालतें पूरे राज्य में लगाई जा रही हैं। विद्युत वितरण कम्पनियों द्वारा संबंधित उपभोक्ताओं को पत्र भेजकर अदालत के आयोजन की सूचना दी जा रही है। |
Friday, August 24, 2018
बिजली कंपनियाँ पंजीबद्ध श्रमिकों, कर्मकारों और किसानों पर दर्ज बिजली मुकदमें वापस लेंगी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment