| बिजली संबंधी शिकायतें दूर करने बना "उपाय (UPAY)" एप |
| अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 |
मध्यप्रदेश के बिजली उपभोक्ता बिजली फॉल्ट और बिल संबंधी शिकायत दर्ज करवाने के लिए टोल फ्री नंबर 18002331912 और 0755-2551222 के अलावा मोबाइल एप "उपाय (UPAY)" पर भी शिकायतें दर्ज करवा सकेंगे। एप से सीधे उपभोक्ता अपनी शिकायत कॉल सेंटर में दर्ज करा सकते हैं। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के आईटी विभाग द्वारा इस एप के जरिए उपभोक्ताओं को बिजली बिल भुगतान के अलावा विद्युत अवरोध और बिलिंग संबंधी शिकायतें दर्ज करवाने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। एप में लॉग इन की बाध्यता नहीं है।
उपाय (UPAY) एप को गूगल प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है। एप को भोपाल, होशंगाबाद, ग्वालियर और चंबल संभाग के बिजली उपभोक्ता उपयोग कर सकेंगे। उपभोक्ता बिल में दर्ज आईवीआरएस या उपभोक्ता आईडी नंबर एप में सबमिट करेंगे, तो उनके कनेक्शन के सभी विवरण स्वतरू खुल जाएंगे। यदि उपभोक्ता की शिकायत अन्य व्यक्ति या अन्य पते की है, तो एप में अपने मोबाइल नंबर को दर्ज करना होगा। उपभोक्ता को शहर/ क्षेत्र/ कॉलोनी और मकान नंबर की जानकारी भरनी होगी। इसके बाद अपनी समस्या या माँग के अनुरूप शिकायत की श्रेणी को चुनना होगा। ऐसा करने पर समस्या या मांग दर्ज हो जाएगी और एसएमएस से शिकायत दर्ज होने की पुष्टि की जाएगी। शिकायत दर्ज होने के बाद अगले कुछ ही समय में कंपनी के कॉल सेंटर से फोन आएगा। शिकायत का सत्यापन कर संबंधित बिजली जोन को फॉरवर्ड कर दिया जाएगा। एप के जरिये उपभोक्ता अपनी शिकायत की स्थिति भी जान सकेंगे। एप पर शिकायत और आवेदनों की मॉनिटरिंग के लिए दो स्तर पर सिस्टम तैयार किया गया है। |
Tuesday, July 17, 2018
बिजली संबंधी शिकायतें दूर करने बना "उपाय (UPAY)" एप
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
ईव्हीएम की एफएलसी आज मास्टर टेªनर्स को उपस्थिति के निर्देश अनूपपुर 26 नवम्बर 2014/ ईव्हीएम की एफएलसी के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रि...
-
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर चना उपार्जन 200 क्विंटल तक हो सकेगा कलेक्टर्स को जारी किये गये निर्देश अनुपपुर | 06-जून-2018 ...
-
आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-...
-
निजी स्कूलों की पहली कक्षा में निःशुल्क प्रवेश के लिए 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित 5 जुलाई को ऑनलाइन लाटरी से मिलेगा निजी स्कूलों में...
-
खुलें में शौच से मुक्त गांव की परिकल्पना को सकार करने अभियान से जुडे छात्र-छात्राएं अनुपपुर | 18-जुलाई-2018 स...

No comments:
Post a Comment