पर्यटन क्विज हेतु पंजीयन 20 जुलाई तक
अनूपपुर 17 जुलाई 2018/ मुख्यकार्यपालन अधिकारी डॉ सलोनी सिडाना ने बताया कि मध्यप्रदेश में स्कूली विद्यार्थियों को पर्यटन स्थलों की जानकारी के संबंध में जागरूकता लाने हेतु मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा निजी एवं शासकीय स्कूलों के कक्षा 9वीं से 12वीं तक अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। यह प्रतियोगिता सभी जिलों में एक साथ जिला स्तर पर 31 जुलाई को दो चरणों में आयोजित होगी। प्रथम चरण में लिखित परीक्षा आयोजित की जायेगी। इसके बाद द्वितीय चरण में प्रथम चरण की 6 विजेता टीमें भाग लेंगी, इनमें प्रत्येक जिले की विजेता एवं उप विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। आपने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को व्यवस्थाये सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए है।

No comments:
Post a Comment