फोटो निर्वाचक नामावली के प्रारूप का प्रकाशन 31 जुलाई को
अनूपपुर 17 जुलाई 2018/ उप ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर डॉ आरपी तिवारी ने बताया कि द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत वोटर लिस्ट का शुद्धिकरण तेजी से किया जा रहा है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार फोटोयुक्त वोटर लिस्ट के प्रारूप का प्रकाशन 31 जुलाई को किया जाएगा।
अनुमोदित मतदान केन्द्रों का ई.आर.एम.ए. में युक्तियुक्तकरण, कंट्रोल टेबल अपडेशन और निर्वाचकों के स्थानातरण संबंधी कार्य 21 जुलाई तक पूरा हो जायेगा। फोटो निर्वाचक नामावली का इन्ट्रीगेशन (एकीकरण) 23 जुलाई को होगा। वोटर लिस्ट का मुद्रण एवं 11 सैट तैयार करने का कार्य 30 जुलाई तक एवं प्रारूप का प्रकाशन 31 जुलाई को होगा। इस हेतु आपने समस्त संबन्धित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही समय से पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया है।

No comments:
Post a Comment