Saturday, July 14, 2018

आधार कार्ड अपडेशन और प्रोफ़ाइल पंजीयन का प्रवेश प्रक्रिया से नहीं है सम्बंध

आधार कार्ड अपडेशन और प्रोफ़ाइल पंजीयन का प्रवेश प्रक्रिया से नहीं है सम्बंध 




अनूपपुर 14 जुलाई 2018/ सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री पी एन चतुर्वेदी ने बताया कि ऐसी भ्रामक जानकारी कार्यालय के संज्ञान में आयी है कि संस्थाओ में विद्यार्थियों के प्रवेश हेतु संस्था प्रमुखों द्वारा आधार कार्ड अपडेशन एवं हितग्राही प्रोफ़ाइल पंजीयन कराने के पश्चात ही प्रवेश की कार्यवाही की जाएगी ऐसा कहा जा रहा है। आपने यहाँ स्पष्ट किया कि हितग्राही पंजीयन  विभागीय कार्यवाही है जो विभाग द्वारा की जा रही है।
आपने समस्त प्राचार्यों को निर्देशित किया है कि हितग्राही पंजीयन एवं आधार कार्ड अपडेशन के बिना प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को संस्था में तत्काल प्रवेश देना सुनिश्चित करें।किसी भी छात्र को प्रवेश पूर्व अपडेशन हेतु बाध्य न करें।किसी भी छात्र को प्रवेश से वंचित न करें। आपने कहा इसके बाद भी अगर किसी प्राचार्य द्वारा छात्रों को पंजीयन के लिए बाध्य किया जाता है तो कार्यालय में शिकायत प्राप्त होने पर सम्बंधित प्राचार्य के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें