जेम पोर्टल के सम्बंध में कार्यशाला 18 जुलाई को
अनूपपुर 14 जुलाई 2018/ महाप्रबंधक ज़िला व्यापार एवं उद्योग श्री उईके ने बताया कि शासन द्वारा क्रय प्रक्रिया के लिए अब जेम (गवर्न्मेंट ई मार्केटप्लेस) पोर्टल का इस्तेमाल किया जाना है। इस पोर्टल के सम्बंध में निर्माताओं/विक्रेताओ को अवगत कराने एवं उनके पंजीयन हेतु 18 जुलाई को कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष क्र.101 में दोपहर 02.00 बजे से शाम 05.00 बजे तक जेम पोर्टल पर विक्रेता/निर्माता इकाईयों के पंजीयन हेतु वर्कशाप का आयोजन किया जा रहा है। आपने यह भी बताया कि कोई भी विक्रेता/निर्माता इकाई जेम पोर्टल में पंजीयन कराकर अपनी निविदा प्रस्तुत कर सकती है। श्री उईके ने जिले के समस्त उद्योग संघ/विक्रेता/निर्माता इकाईयॉं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यशाला में उपस्थित होकर लाभान्वित होने के लिए अपील की है।
No comments:
Post a Comment