| लेखा प्रशिक्षण सत्र 1 अगस्त से प्रारंभ होगा |
| 25 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित |
| अनुपपुर | 14-जुलाई-2018 |
प्राचार्य लेखा प्रशिक्षण शाला रीवा ने बताया कि लेखा प्रशिक्षण शाला रीवा में लेखा प्रशिक्षण का सत्र 1 अगस्त 2018 से अक्टूबर 2018 तक आयोजित किया जा रहा है। जिसमें लिपिक वर्गीय कर्मचारियों को नियमित ढाई माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों को 1 साल की नियमित सेवा टाइपिंग परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। वर्तमान की फोटो आवेदन पत्र में लगाकर कार्यालय प्रमुख से सत्यापित एवं जाति प्रमाण पत्र प्रमाणित लेखा प्रशिक्षण में शामिल होने का अवसर घोषणा पत्र सहित तथा इस प्रशिक्षण को प्राप्त करने हेतु उम्र का कोई बंधन नहीं है। सभी कार्यालय प्रमुखों से उन्होंने अनुरोध किया है कि वह अपने अधीनस्थ कार्यालयों से अधिक से अधिक लिपिक वर्गीय कर्मचारियों को प्रशिक्षण में भेजकर कार्य क्षमता में वृद्धि करने हेतु नामांकित करें। उन्होंने बताया कि प्राचार्य लेखा प्रशिक्षण शाला रीवा के दूरभाष क्रमांक 254090 में विशेष जानकारी के लिए संपर्क कर सकते हैं। अथवा मोबाइल नंबर 7898285012 संपर्क स्थापित कर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों को लेखा प्रशिक्षण सत्र 1 अगस्त 2018 से अक्टूबर 2018 तक के लिए आयोजित किया जाएगा जिस के आवेदन की अंतिम तिथि 25 जुलाई 2018 है।
|
Saturday, July 14, 2018
लेखा प्रशिक्षण सत्र 1 अगस्त से प्रारंभ होगा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
निर्माण एजेंसियां कार्य के दौरान नल जल योजनाओं के संबंध मे रखे विशेष सावधानी- श्री शर्मा अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा...
-
सफलता की कहानी लाख की खेती से हो रहा है आजीविका संवर्धन परंपरागत स्त्रोत से मिला आय का साधन अनूपपुर 21 मार्च 2018/ प्राचीन मह...

No comments:
Post a Comment