| मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया सौर ऊर्जा चलित इलेक्ट्रिक कार का शुभारंभ |
| अनुपपुर | 06-जून-2018 |
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यहां मंत्रालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर सौर ऊर्जा से चलने वाली इलेक्ट्रिक कार का शुभारंभ किया। इसके साथ ही राज्य में ई- वाहन के संचालन की शुरुआत हो गई है।
यह इलेक्ट्रिक कार सौर ऊर्जा से चार्ज होगी। एक बार चार्ज होने पर 140 किलोमीटर तक चलेगी। प्रति किलोमीटर लागत मात्र अस्सी पैसे आएगी। प्रत्येक वाहन से हर साल साढ़े चार टन कार्बन डायआक्साइड के उत्सर्जन में कमी आएगी। ऐसे वाहन से पर्यावरण संरक्षण भी सुनिश्चित होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि धरती का तापमान दिनों-दिन तेजी से बढ़ रहा है। बढ़ते वाहनों की संख्या से होने वाला प्रदूषण शहरों के पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहा है। उन्होने कहा कि सौर ऊर्जा चलित इलेक्ट्रिक वाहन, प्रदूषण रोकने की दिशा में एक कदम है। ऐसी पर्यावरण मित्र टेक्नालाजी का स्वागत है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर वल्लभ भवन कैंटीन में पर्यावरण विभाग द्वारा स्थापित प्लास्टिक बोतल नष्ट करने की मशीन का भी शुभारंभ किया। उल्लेखनीय है कि यह वर्ष प्लास्टिक मुक्त देश और प्रदेश बनाने के प्रयासों को समर्पित है। इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल, लोक निर्माण मंत्री श्री रामपाल सिंह, पशुपालन मंत्री श्री अंतर सिंह आर्य, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह, पर्यावरण विभाग के प्रमुख सचिव श्री अनुपम राजन, नवकरणीय ऊर्जा विभाग और ऊर्जा विकास निगम के अधिकारी उपस्थित थे। |
Wednesday, June 6, 2018
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया सौर ऊर्जा चलित इलेक्ट्रिक कार का शुभारंभ
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
गाँव वालों की आय बढ़ाने के प्रयासों से गाँवों में आई है खुशहाली - अनुपपुर | 04-मार्च-2018 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह...
-
सौभाग्य योजना का 98.77 प्रतिशत कार्य पूर्ण प्रदेश के 38 जिलों में शत-प्रतिशत विद्युतीकरण अनुपपुर | 19-सितम्बर-2018 प...
-
पेंशन पोर्टल मे जानकरियों के अपडेशन का कार्य शीघ्र करे- कलेक्टर श्री अजय शर्मा अनूपपुर 14 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने सम...
-
प्रत्येक महीने के प्रथम दिन मनेगा राजस्व दिवस राजस्व मंत्री श्री गुप्ता ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा अनुपपुर | 03-जुलाई-2018 ...
-
किसानों को सबसे ज्यादा राहत देने वाला प्रदेश बन गया है मध्यप्रदेश प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना का प्रभावी क्रियान्वयन, मुख्यमंत्री...

No comments:
Post a Comment