| वन विहार में नहीं होगा प्लास्टिक बॉटल का उपयोग |
| विश्व पर्यावरण दिवस पर वन विहार को प्लास्टिक-मुक्त बनाने का लिया संकल्प |
| अनुपपुर | 06-जून-2018 |
विश्व पर्यावरण दिवस पर वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री शाहबाज अहमद ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को वन विहार के अंदर निषिद्ध मानक की पॉलीथिन, एकल उपयोग प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने और वन विहार को प्लास्टिक-मुक्त क्षेत्र बनाने की शपथ दिलाई। इस मौके पर अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री दिलीप कुमार और वन विहार की संचालक श्रीमती समीता राजौरा भी उपस्थित थीं।
श्री अहमद और वन विहार प्रबंधन ने प्लास्टिक बॉटल का उपयोग रोकने के लिये सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को एस.एस. बॉटल वितरित की। वन विहार में कार्यरत श्रमिकों को पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था के लिये जगह-जगह मटके भी रखवाये गये हैं। कियोस्क में भी होगा प्लास्टिक-मुक्त सामग्री का उपयोग - वन विहार में स्थित कियोस्क पर भी प्लास्टिक की प्लेट और चम्मच के स्थान पर प्रकृति में वापस समाहित होने वाली सामग्री जैसे लकड़ी के चम्मच, दोना, पत्तल आदि में खाद्य सामग्री विक्रय करने के निर्देश दिये गये हैं। अधिकारी-कर्मचारियों ने की वन विहार की सफाई - संचालक श्रीमती समीता राजौरा और वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने विश्व पर्यावरण दिवस पर परिसर की साफ-सफाई की। वन विहार को प्लास्टिक-मुक्त बनाने के स्वच्छता अभियान में कचरे के साथ पॉलीथिन बैग, पाउच और प्लास्टिक बॉटल एकत्रित की गईं। SayNoToSingleUsePlastic : विश्व पर्यावरण दिवस पर वन विहार में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने SayNoToSingleUsePlastic लिखी टी-शर्ट पहन रखी थीं। ये आकर्षक टी-शर्ट लोगों का बरबस ध्यान आकर्षित करने के साथ प्रेरित भी कर रही थीं। कार्यक्रम का संचालन सेवानिवृत्त सहायक वन संरक्षक श्री ए.के. खरे ने किया। |
Wednesday, June 6, 2018
वन विहार में नहीं होगा प्लास्टिक बॉटल का उपयोग
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
ईव्हीएम की एफएलसी आज मास्टर टेªनर्स को उपस्थिति के निर्देश अनूपपुर 26 नवम्बर 2014/ ईव्हीएम की एफएलसी के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रि...
-
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर चना उपार्जन 200 क्विंटल तक हो सकेगा कलेक्टर्स को जारी किये गये निर्देश अनुपपुर | 06-जून-2018 ...
-
आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-...
-
समस्त नगरीय निकायों में असंगठित श्रमिक सम्मेलन आज 25 अगस्त को अनूपपुर 24 अगस्त 2018/अनूपपुर के समस्त 6 नगरीय निकायों में असंगठित श्रमिक सम...
-
अनूपपुर 26 नवंबर 2014/ जिला पंचायत के सामान्य प्रशासन समिति की बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चमेली पटेल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाग...

No comments:
Post a Comment