Wednesday, June 6, 2018

इंस्पायर इन्टर्नशिप साइंस कैम्प के लिये 24 जून तक करें आवेदन

इंस्पायर इन्टर्नशिप साइंस कैम्प के लिये 24 जून तक करें आवेदन 

अनुपपुर | 06-जून-2018
 
    मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अनूपपुर ने बताया कि भारत सरकार के डिपार्टमेन्ट ऑफ साइंस एण्ड टेक्नॉलाजी द्वारा इंदिरा गांधी नेशनल ट्रायवल युनिवर्सिटी अमरकंटक में दिनांक 06 जुलाई से 10 जुलाई 2018 तक 05 दिवसीय आवासीय इंस्पायर इन्टर्नशिप साइंस कैम्प आयोजित किया जाना है। जिसमें विज्ञान संकाय (पी.सी.एम., पी.सी.बी.) कक्षा 11 एवं 12 वीं के ऐसे छात्र/छात्राएं जिन्होंने कक्षा 10 वीं में 84.5 प्रतिशत (मध्य प्रदेश बोर्ड) से अधिक एवं सीबीएसई बोर्ड के लिये CGPA-A1 (10/10) अंक प्राप्त किये है इस कैम्प में आने के पात्र है। यह कैम्प पूर्णतः निःशुल्क है। कैम्प में प्रसिद्ध वैज्ञानिकों द्वारा प्रतिदिन सुबह दो व्याख्यान, पर्यावरण वन्य जीव वैज्ञानिक खोजों पर आधारित फिल्में दिखाई जायेगी। कार्यक्रम के अंत में छात्र/छात्राओं एवं साथ में आये सहयोगी शिक्षक/शिक्षिकाओं को प्रमाण पत्र प्रदान किये जायेगे।
    सीईओ जिला पंचायत द्वारा जिले के में स्थित समस्त शासकीय एवं अशासकीय हाई स्कूल हायर सकेण्डरी स्कूल एवं सीबीएसई स्कूलों के प्राचार्यो को निर्देशित किया गया है कि छात्र/छात्राओं के आवेदन फार्म भराकर, प्राचार्य द्वारा प्रमाणित फार्म और 10वीं की अंकसूची की छायाप्रति संलग्न कर दिनांक 24 जून तक कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी अनूपपुर में जमा करना सुनिश्चित करें। अधिक जानकारी के लिये डॉ. संदीप कौशिक, असिस्टेन्ट प्रोफेसर, डिपार्टमेन्ट ऑफ इन्वायरमेन्टल साइंस मोब.नंबर 9560143740 एवं ईमेल आई.डी.sskaushik2002@gmail.com में संपर्क कर सकते हैं।  

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें