| निजी स्कूलों की पहली कक्षा में नि:शुल्क प्रवेश |
| ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 जून से होगी शुरू |
| अनुपपुर | 06-जून-2018 |
प्रदेश में शिक्षा का अधिकार कानून में प्रायवेट स्कूल की प्रथम कक्षा में नि:शुल्क प्रवेश के लिये ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 8 जून से शुरू की जा रही है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 23 जून, 2018 निर्धारित की गई है। आवेदन-पत्र 8 जून, 2018 से संबंधित जनशिक्षा केन्द्र, बीआरसी, बीओ कार्यालय, जिला शिक्षा अधिकारी और जिला शिक्षा केन्द्र कार्यालय से नि:शुल्क प्राप्त किये जा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन का प्रारूप आरटीई पोर्टल www.educationportal.mp.gov.in/RtePortal पर उपलब्ध है।
नि:शुल्क प्रवेश के लिये आवेदकों का चयन ऑनलाइन लॉटरी द्वारा 30 जून को किया जायेगा। इस संबंध में विस्तृत निर्देश आरटीई पोर्टल पर उपलब्ध हैं। ऑनलाइन प्रक्रिया में आवेदक स्वयं पोर्टल पर जाकर निर्धारित फार्म में पंजीयन करवा सकते हैं। फार्म के साथ पात्रता संबंधी कोई भी एक दस्तावेज अपलोड किया जायेगा। आवेदक द्वारा पोर्टल से जनरेट प्रति को अपने पास सुरक्षित रखा जायेगा। आवेदन में कोई समस्या अथवा कठिनाई होने की स्थिति में संबंधित विकासखण्ड के बीआरसी कार्यालय में हेल्प डेस्क से मदद ली जा सकती है। आवेदकों को स्कूल आवंटन की जानकारी बीआरसीसी कार्यालय के सूचना-बोर्ड पर उपलब्ध रहेगी। ण्डम प्रक्रिया से आवंटन के पश्चात बच्चों को प्रवेश के लिये दस्तावेजों के साथ 3 जुलाई से 10 जुलाई तक विकासखण्ड के बीआरसी कार्यालय में जाना होगा। |
Wednesday, June 6, 2018
निजी स्कूलों की पहली कक्षा में नि:शुल्क प्रवेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद अनूपुपर के ग्राम पंचायत छोहरी के रोजगार सहायक को शौचालय निर्माण कार्य नही कराये जाने पर शोकॉज नोटिस अनुपपुर | 14-जून-2018 ...
-
शिक्षकों की भर्ती हेतु विशेष जॉब फेयर आज अनुपपुर | 09-अगस्त-2018 जिला रोजगार अधिकारी श्रीमती सीमा वर्मा ने बताया...
-
सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर मृतक की पत्नी को 15 हजार रुपए मंजूर - अनुपपुर | 08-सितम्बर-2017 कलेक्टर श्री अजय ...
-
आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-...
-
पूर्व सेवानिवृत्त पेंशन भोगियों और परिवार पेंशन भोगियों की पेंशन का पुनरीक्षण वित्त विभाग ने जारी किये निर्देश अनुपपुर | 12-जून-2018 ...

No comments:
Post a Comment