| पुष्पराजगढ़ में 14 जून को पशु मेले का होगा आयोजन |
| अनुपपुर | 06-जून-2018 |
सहायक परियोजना प्रशासक, एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना पुष्पराजगढ़ ने बताया कि म.प्र. शासन आदिम जाति कल्याण विभाग के निर्देशानुसार फर्रीसेमर स्कूल मैदान में विकासखण्ड पुष्पराजगढ़ में 14 जून को पशु मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में पशुपालक अपनी इच्छानुसार बकारियों का क्रय करेंगे। पशु प्रदायकर्ता निर्धारित तिथि एवं स्थान पर पशु चिकित्सा विभाग द्वारा निर्धारित मानको के अनुरूप बकरी यूनिट (वयस्क तीन नग बकरी एक नग बकरा उच्च नस्ल सिरोही/जमनापारी) उपलब्ध कराए विक्रय कर सकतें है।
चिकित्सकों की टीम द्वारा प्रत्येक बकरी यूनिट का पहले परीक्षण किया जाएगा। बीमा एवं टेगिंग के उपरांत पशु का संतुष्टि प्रमाण पत्र एवं पशु चिकित्सक द्वारा जारी स्वास्थ्य परीक्षण प्रमाण पत्र के आधार पर क्रेता द्वारा स्वयं के हस्ताक्षर से इलेक्ट्रानिक ट्रांजेक्शन के द्वारा बकरी यूनिट मूल्य एवं बीमा राशि का भुगतान किया जाएगा। सहायक परियोजना प्रशासक (आई टी डी पी) ने कार्यपालिका अधिकारी म.प्र. राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम (शहडोल) को अधिक से अधिक संख्या में पशु विक्रेताओं को मेले में सम्मिलित कराने के लिए कहा है ताकि क्रेताओं के पास उन्नत नस्ल एवं स्वस्थ पशु के चयन हेतु उचित संख्या में विकल्प रहें। |
Wednesday, June 6, 2018
पुष्पराजगढ़ में 14 जून को पशु मेले का होगा आयोजन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद अनूपुपर के ग्राम पंचायत छोहरी के रोजगार सहायक को शौचालय निर्माण कार्य नही कराये जाने पर शोकॉज नोटिस अनुपपुर | 14-जून-2018 ...
-
शिक्षकों की भर्ती हेतु विशेष जॉब फेयर आज अनुपपुर | 09-अगस्त-2018 जिला रोजगार अधिकारी श्रीमती सीमा वर्मा ने बताया...
-
सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर मृतक की पत्नी को 15 हजार रुपए मंजूर - अनुपपुर | 08-सितम्बर-2017 कलेक्टर श्री अजय ...
-
आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-...
-
पूर्व सेवानिवृत्त पेंशन भोगियों और परिवार पेंशन भोगियों की पेंशन का पुनरीक्षण वित्त विभाग ने जारी किये निर्देश अनुपपुर | 12-जून-2018 ...

No comments:
Post a Comment