| वित्तीय साक्षरता शिविरों के माध्यम से बतायी जा रही बारीकियां |
| आजीविका मिशन और सेन्ट्रल बैंक का संयुक्त आयोजन’ |
| अनुपपुर | 06-जून-2018 |
विदित हो कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा 4 से 8 जून 2018 तक वित्तीय साक्षरता सप्ताह मनाये जाने के निर्देश जारी किये गए हैं। उक्त अनुक्रम में अनूपपुर जिले में भी स्व सहायता समूहों के सदस्यों के साथ आम जन को वित्तीय लेनदेन अंतर्गत नगद रहित व्यवहार, ए टी एम् उपयोग में सावधानी, बैंक में खाता खोले जाने हेतु आवश्यक दस्तावेज, विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत ऋण प्रकरणों की स्वीकृति एवं समय पर ऋण वापसी जैसे मुद्दों पर चर्चा के साथ साथ, स्व सहायता समूहों एवं उनके संगठनों के खाते एवं उनके बचत एवं ऋण खातों के प्रबंधन पर जानकारियां प्रदान की जा रही हैं। इसके साथ ही आधार सीडिंग, बीमा योजनाओं स्व रोजगार योजनाओं पर भी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की जा रही हैं। उक्त अनुक्रम में 5 जून को अनूपपुर विकासखंड मुख्यालय के बदरा एवं 6 जून को जैतहरी विकासखंड मुख्यालय में विकासखंड स्तरीय साक्षरता शिविरों का आयोजन किया गया, जिसमे एलडीएम श्री पी सी पांडेय, डी पी एम, आजीविका मिशन श्री शशांक प्रताप सिंह, जिला प्रबंधक, आजीविका मिशन श्री आनंद शर्मा, सीईओ जनपद पंचायत अनूपपुर श्री राजोरिया के साथ साथ सम्बंधित विकासखंडों के आजीविका मिशन के ब्लॉक प्रबंधक श्री धर्मेंद्र गुप्ता एवं श्रीमती सीमा पटेल के साथ उनके ब्लॉक टीम के सदस्य उपस्थित रहे। |
Wednesday, June 6, 2018
वित्तीय साक्षरता शिविरों के माध्यम से बतायी जा रही बारीकियां
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद अनूपुपर के ग्राम पंचायत छोहरी के रोजगार सहायक को शौचालय निर्माण कार्य नही कराये जाने पर शोकॉज नोटिस अनुपपुर | 14-जून-2018 ...
-
शिक्षकों की भर्ती हेतु विशेष जॉब फेयर आज अनुपपुर | 09-अगस्त-2018 जिला रोजगार अधिकारी श्रीमती सीमा वर्मा ने बताया...
-
सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर मृतक की पत्नी को 15 हजार रुपए मंजूर - अनुपपुर | 08-सितम्बर-2017 कलेक्टर श्री अजय ...
-
आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-...
-
पूर्व सेवानिवृत्त पेंशन भोगियों और परिवार पेंशन भोगियों की पेंशन का पुनरीक्षण वित्त विभाग ने जारी किये निर्देश अनुपपुर | 12-जून-2018 ...

No comments:
Post a Comment