Thursday, June 14, 2018

समस्या का निवारण सदैव प्रशासन का प्रयास ग्राम पंचायत गिरारी खुर्द मे कराई पेय जल की व्यवस्था

समस्या का निवारण सदैव प्रशासन का प्रयास
ग्राम पंचायत गिरारी खुर्द मे कराई पेय जल की व्यवस्था




अनूपपुर 14 जून 2018/ ज़िले के नागरिकों को आधारभूत सुविधाएं प्रदान करने के लिए शासन के द्वारा सदैव प्रयास किए जाते रहे हैं। मैदानी अमलो की स्वप्रेरणा से, विभिन्न जनसंवाद की व्यवस्थाओ जनसुनवाई, ग्राम चौपाल एवं ज़िले के प्रबुद्ध जनो के माध्यम से प्राप्त समस्याओ मे ज़िला प्रशासन द्वारा त्वरित संज्ञान लेकर आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जाती रही है। इसी क्रम मे ज़िला प्रशासन  जैसे ही ग्राम पंचायत गिरारी खुर्द के इमली टोला मे निवासरत बैगा जनजाति के सदस्यों की पेय जल की समस्या से अवगत हुआ। कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी द्वारा तुरंत स्थल की जांच कर आवश्यक सुधारात्मक कार्य करने के निर्देश लोक स्वास्थ्य यान्त्रिकी विभाग के अधिकारियों को दिये गए।
पीएचई अधिकारियों द्वारा स्थल जांच के उपरांत वैकल्पिक व्यवस्था के साथ कूप खनन का कार्य प्रारम्भ करा दिया गया। कूप मे प्राप्त जल की जांच कराकर भूमिगत जल की उपयुक्तता की पुष्टि भी की गयी। इसके साथ ही भविष्य को दृष्टिगत रखते हुए दो हैंड पंप भी स्थलों का चयन कर स्थापित किए गए हैं। अब गिरारी के निवासियों को स्वच्छ पेय जल की प्राप्ति सुनिश्चित हो गयी है। गिरारी के निवासियों ने शासन द्वारा प्रदान इस सुविधा के लिए कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी को धन्यवाद दिया है।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें