| आँधी-तूफान के दौरान नागरिक बिजली सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें |
| अनुपपुर | 14-जून-2018 |
प्रदेश की पूर्व, मध्य एवं पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनियों ने नागरिकों से अपील की है कि आँधी-तूफान, वर्षा या अन्य किसी कारण से बिजली की लाइनों के टूटने पर उसे न छुएँ और जल्द ही इसकी सूचना निकटतम बिजली कम्पनी के दफ्तर को दें। बिजली संबंधी जरा-सी असावधानी या छेड़खानी से बड़े-बड़े खतरे पैदा हो सकते हैं।
नागरिकों को सलाह दी गई है कि खेतों-खलिहानों में ऊँची-ऊँची घास की गंजी, कटी फसल की ढेरियाँ और झोपड़ी को बिजली लाइन के नीचे अथवा पास में न बनायें। बिजली-लाइनों के नीचे से अनाज, भूसे की ऊँची भरी हुई गाड़ियाँ न निकालें, इससे आग लगने का खतरा है। बिजली के खंबों पर कभी न चढ़ें एवं वायर सहित अन्य विद्युत उपकरणों से छेड़खानी न करें। बिजली के खंबों या स्टे वायर से जानवर न बाँधें। घरों में भी बिजली से सावधानियाँ बरतें और बिजली के तार सुव्यवस्थित ढंग से लगायें। बिजली उपकरणों और बिजली तारों में खराबी आने पर खुद सुधारने की कोशिश न करें। बिजली का फ्यूज सुधारने के लिये किसी जानकार की ही सहायता लें। यह भी ध्यान में रखें कि घरेलू उपकरणों एवं फिटिंग का अर्थिंग न होने से दुर्घटना हो सकती है। वहीं बच्चों पर विशेष ध्यान दें। बच्चे पतंग उड़ाते समय धागे और डोर विद्युत-लाइनों में फंसा देते हैं। लाइनों में फंसी पतंग निकालने के लिये बच्चों को खंबों पर न चढ़ने दें। दुर्घटनावश अगर कोई व्यक्ति चालू लाइन के तारों के सम्पर्क में आता है तो सबसे पहले स्विच से विद्युत प्रवाह बंद कर दें। स्विच बंद न कर सकें तो दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को सूखी रस्सी या सूखी लकड़ी की सहायता से तारों से अलग करें, जिसके बाद सूखी जमीन पर लिटायें एवं कृत्रिम साँस देकर प्राथमिक उपचार करें। |
Thursday, June 14, 2018
आँधी-तूफान के दौरान नागरिक बिजली सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
ईव्हीएम की एफएलसी आज मास्टर टेªनर्स को उपस्थिति के निर्देश अनूपपुर 26 नवम्बर 2014/ ईव्हीएम की एफएलसी के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रि...
-
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर चना उपार्जन 200 क्विंटल तक हो सकेगा कलेक्टर्स को जारी किये गये निर्देश अनुपपुर | 06-जून-2018 ...
-
आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-...
-
निजी स्कूलों की पहली कक्षा में निःशुल्क प्रवेश के लिए 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित 5 जुलाई को ऑनलाइन लाटरी से मिलेगा निजी स्कूलों में...
-
खुलें में शौच से मुक्त गांव की परिकल्पना को सकार करने अभियान से जुडे छात्र-छात्राएं अनुपपुर | 18-जुलाई-2018 स...

No comments:
Post a Comment