सफलता की कहानी
नरेश को मिला आय प्रमाण पत्र और शासन को मिला भरोसा
सुशासन का नया आविष्कार समाधान एक दिन
अनूपपुर 14 जून 2018/ शासन के द्वारा जनता को प्रदान की जाने वाली सेवाओं को और सहूलियत से पहुचाने के लिए नित नयी जनसुलभ व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इनहि मे से एक है समाधान एक दिन सुविधा। यह सुविधा सेवाओं के प्रदाय मे एक नया आयाम स्थापित कर चुकी है। नागरिकों को सेवा प्राप्त करने का अधिकार है इस बात की अनुभूति समाधान एक दिन व्यवस्था उन्हे दिला रही है। इसी अधिकार की अनुभूति का अहसास नरेश को लोक सेवा केंद्र अनूपपुर से आय प्रमाण पत्र प्राप्त कर हुआ । नरेश कहते हैं कि मुझे अपना आय प्रमाण पत्र बनवाना था जिसके लिए मैं अनूपपुर तहसील आया और लोगों से पूछा तो मुझे पता चला कि आय प्रमाण पत्र बनवाने मे बहुत सी झंझटे हैं।बहुत पैसे खर्च करने पड़ेंगे और समय भी लगेगा तब मैं बहुत परेशान हो गया कि मैं क्या करू तभी फिर वहां पर किसी सज्जन ने मुझे बताया कि लोक सेवा केंद्र चले जाइए वहां पर आपको जल्द ही प्रमाण पत्र मिल जाएगा | यह सुनकर मैं तुरन्त लोक सेवा केंद्र अनूपपुर पहुच गया और मैंने यहां पर पता किया तो उन्होंने कहा कि एक आवेदन लगाकर जमा कर दीजिए आपको 1 दिन में तुरंत ही आय प्रमाण पत्र प्राप्त हो जाएगा। मैं यह सुनकर बहुत प्रसन्न हुआ और आवेदन लगाया और उसके कुछ समय बाद मुझे आय प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया, साथ ही मेरे व्हाट्सएप में भी आय प्रमाण पत्र मिल गया, जिस कारण मैं अपने कॉलेज में तुरंत एडमिशन करा सका। नरेश कहते हैं अगर मुझे यह जानकारी न होती तो पता नहीं मुझे कितने दिन और भटकना पड़ता। लोक सेवा केंद्र में एक दिन मे समाधान के कारण मुझे बहुत फायदा हुआ और जिसके कारण मेरा समय से कॉलेज मे एडमिशन संभव हो सका। मैं कॉलेज में जाकर सभी को समाधान एक दिन व्यवस्था के बारे में बताऊंगा जिससे वह भी इसका फायदा उठा सके।

No comments:
Post a Comment