| अगले वर्ष तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मिलेगा 500 करोड़ बोनस |
| इस वर्ष 19 लाख बोरा तेन्दूपत्ता संग्रहित : 380 करोड़ की मजदूरी का वितरण जारी |
| अनुपपुर | 14-जून-2018 |
तेन्दूपत्ता संग्राहकों को अगले साल इस वर्ष से दोगुना बोनस मिलेगा। वर्ष 2016 का 207 करोड़ 54 लाख रुपये का बोनस वितरित किया जा रहा है। अगले वर्ष संग्राहकों को वर्ष 2017 के लिये लगभग 500 करोड़ रुपये का बोनस वितरण संभावित है।
पिछले साल तेन्दूपत्ते की शासकीय खरीदी दर 1250 रुपये प्रति मानक बोरा थी, जो इस वर्ष बढ़कर 2 हजार रुपये प्रति मानक बोरा की गई है। प्रदेश में इस वर्ष 19 लाख मानक बोरा तेन्दूपत्ता संग्रहित हुआ है, जिसकी 380 करोड़ की मजदूरी का भुगतान वितरण जारी है। पिछले साल 292 करोड़ रुपये की मजदूरी का भुगतान संग्राहकों को किया गया था। प्रदेश में लगभग 10 लाख 80 हजार परिवारों के लोग तेन्दूपत्ता संग्रहण का कार्य करते हैं, जो मुख्यतरू अनुसूचित जाति-जनजाति और पिछड़े वर्ग के हैं। इस वर्ष से संग्राहकों को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार चरण-पादुका योजना में बोनस के साथ जूते-चप्पल और पानी की बॉटल भी दिये जा रहे हैं। |
Thursday, June 14, 2018
अगले वर्ष तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मिलेगा 500 करोड़ बोनस
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment