| नायब तहसीलदार को तहसीलदार बनने के पहले मिलेगी मिड कॅरियर ट्रेनिंग |
| अनुपपुर | 08-जून-2018 |
नायब तहसीलदारों को 5 वर्ष की सेवा के बाद एवं तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के पहले मिड कॅरियर ट्रेनिंग दिलवाई जायेगी। यह ट्रेनिंग पाँच सप्ताह की होगी। नोडल एजेन्सी आर.सी.व्ही.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी होगी। एक सप्ताह देश के ख्यातिलब्ध प्रबंधकीय संस्थान में नेतृत्व एवं प्रबंधकीय विकास पर और एक सप्ताह किसी अन्य प्रदेश में वहां की राजस्व संबंधी प्रणाली एवं नवाचार पर प्रशिक्षण दिलाया जायेगा। इसमें एक सप्ताह का विदेश में भी प्रशिक्षण कराया जा सकेगा। प्रशिक्षणार्थियो का चयन वरिष्ठता के आधार पर किया जायेगा।
मिड कॅरियर ट्रेनिंग में राजस्व विभाग से संबंधित अधिनियमों, निर्देशों पर रिफ्रेशर कोर्स, अधिनियमों, परिपत्रों आदि में अद्यतन संशोधन एवं उनका क्रियान्वयन, प्रबंधकीय एवं नेतृत्व क्षमता का विकास, विदेशों एवं अन्य राज्यों में हो रहे भू-प्रबंधन से संबंधी नवाचार, सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग तथा समय एवं तनाव प्रबंधन को शामिल किया गया है।
जिला स्तर पर भी होगा प्रशिक्षण
नायब तहसीलदारों की जिलों में पदस्थापना के बाद जिला स्तरीय प्रशिक्षण का भी प्रावधान किया गया है। इन्हें विभागीय कार्य सौंपने के पहले वरिष्ठ राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण दिया जायेगा। मुख्य रूप से स्थल निरीक्षण, अभिलेखों का निर्माण एवं संधारण, न्यायालयीन प्रक्रिया एवं आदेश लेखन का प्रशिक्षण दिलाया जायेगा। |
Friday, June 8, 2018
नायब तहसीलदार को तहसीलदार बनने के पहले मिलेगी मिड कॅरियर ट्रेनिंग
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
ओडीएफ गांव का सपना साकार कर समाज में लाए परिवर्तन अनुपपुर | 06-अगस्त-2018 स्वच्छ भारत अभियान अन्तर्गत ‘‘स्वच्छ अनूपप...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
ख़रीफ़ फ़सल के पंजीयन की कार्यवाही 28 जुलाई से 31 अगस्त तक अनूपपुर 24 जुलाई 2018/ उपसंचालक कृषि श्री N डी गुप्ता ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन...

No comments:
Post a Comment