| मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजनांतर्गत जिला स्तरीय कृषक सम्मेलन 10 जून को |
| अनुपपुर | 08-जून-2018 |
उप संचालक कृषक कल्याण एवं कृषि विकास श्री एनडी गुप्ता ने बताया कि 10 जून को मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजनांतर्गत जिला स्तरीय किसान सम्मेलन का आयोजन प्रातः 11 बजे से स्वसहायता भवन अनूपपुर प्रांगण में आयोजित किया जायेगा, जिसमें जिले के समस्त सम्माननीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहेंगे। कृषक समृद्धि योजनांतर्गत रबी 2017-18 (उपार्जन वर्ष 2018-19) में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जित करने वाले पंजीकृत पात्र किसानों के बैंक खातों में 265 रूपये प्रति क्विंटल के मान से प्रोत्साहन राशि 10 जून को आर.टी.जी.एस./नेफ्ट के माध्यम से अंतरित की जायेगी। कार्यक्रम स्थल में मुख्यमंत्री के राज्य स्तरीय कृषक महासम्मेलन जबलपुर में उद्बोधन का सीधा प्रसारण दोपहर 1 से 2 बजे के मध्य किसान सम्मेलन में उपस्थित किसान भाईयों एवं बहनों हेतु किया जायेगा। कार्यक्रम के दौरान कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। जिसमें उपस्थित कृषकों एवं कृषि वैज्ञानिकों के मध्य खरीफ फसलों एवं संबंधित विषयों पर प्रशिक्षण एवं कृषकों से सीधा संवाद किया जायेगा साथ ही कार्यक्रम स्थल पर प्रदर्शनी आयोजित की जायेगी। जिसमें कृषि एवं संबंद्व विभागों की सहभागिता रहेगी। जिले के समस्त किसान बंधुओं से आग्रह है कि उक्त किसान सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम का लाभ उठायें।
|
Friday, June 8, 2018
मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजनांतर्गत जिला स्तरीय कृषक सम्मेलन 10 जून को
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजनांतर्गत जिला स्तरीय कृषक सम्मेलन 10 जून को अनुपपुर | 08-जून-2018 उप संचालक कृषक कल्य...
-
आदिम जनजातियों को बिना भर्ती प्रक्रिया नियुक्ति देने का प्रावधान अनुपपुर | 23-जून-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा (अनुसूचि...
-
सरल बिजली एवं बिल माफी स्कीम में सवा करोड़ से अधिक हितग्राही पंजीकृत अनुपपुर | 20-सितम्बर-2018 मुख्यमंत्री जन कल्या...
-
कृषक उद्यमी योजना को अन्य प्रदेशों में भी क्रियान्वित करने की आवश्यकता नीति आयोग कृषक उद्यमी योजना का करवायेगा गहन अध्ययन, मुख्यमंत्री श...
-
राज्य शासन ने किये स्कूलो के अवकाश घोषित अनूपपुर 24 अप्रैल 2018/ स्कूल शिक्षा विभाग ने समस्त शैक्षणिक संस्थाओं में वर्ष 2018-1...

No comments:
Post a Comment