| "स्टार रेटिंग गारबेज फ्री सिटीज" पर कार्यशाला सम्पन्न |
| अनुपपुर | 08-जून-2018 |
स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के अंतर्गत "स्टार रेटिंग गारबेज फ्री सिटीज" के लिये निर्धारित 10 घटकों पर विस्तृत चर्चा तथा क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन प्रशासन अकादमी के स्वर्ण जयंती सभागार में किया गया। इसमें भारत सरकार के संयुक्त सचिव श्री व्ही.के. जिंदल, स्वच्छ भारत मिशन की राष्ट्रीय टीम के संचालक श्री अनिल प्रकाश, आयुक्त नगरीय विकास श्री गुलशन बामरा सम्मिलित हुए।
संयुक्त सचिव श्री व्ही.के. जिंदल ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) का लक्ष्य देश के प्रत्येक शहर को कचरा मुक्त बनाना है। इसके लिये शहरों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्था को सुदृढ़ और प्रभावी कैसे बनाया जाये, इसके लिये 9 घटकों का निर्धारण किया गया है। उन्होंने कहा कि थोक कचरा उत्पादक कचरे का उचित प्रबंधन कर उसका निष्पादन सुनिश्चित करें। श्री अनिल प्रकाश ने कहा कि जहाँ से कचरा निकलता है, वहीं उसकी पृथक्कीकरण, घर-घर से कचरा संग्रहण और उसकी प्रकृति के अनुसार निष्पादन कार्य प्रत्येक नगरीय निकाय स्तर पर किया जाना चाहिये। आयुक्त श्री बामरा ने कहा कि संसाधनों की कमियों से विकास नहीं रूकता है। हमें दृढ़ इच्छा-शक्ति से प्रयास जारी रखने होंगे। उन्होंने कहा स्टार रेटिंग की शर्तों के अनुसार पहले निकायों को अपने स्तर पर स्व-मूल्यांकन एवं स्व-सत्यापन करना होगा। इसके उपरांत राज्य सरकार की अनुशंसा पर शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार स्वतंत्र एजेंसी के माध्यम से सत्यापन और प्रमाणीकरण करायेगी। इसके लिये निकाय अपनी तैयारी रखे। कार्यशाला में नगरपालिका, नगर निगम के जन-प्रतिनिधि और अधिकारी सम्मिलित हुए। |
Friday, June 8, 2018
"स्टार रेटिंग गारबेज फ्री सिटीज" पर कार्यशाला सम्पन्न
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद अनूपुपर के ग्राम पंचायत छोहरी के रोजगार सहायक को शौचालय निर्माण कार्य नही कराये जाने पर शोकॉज नोटिस अनुपपुर | 14-जून-2018 ...
-
शिक्षकों की भर्ती हेतु विशेष जॉब फेयर आज अनुपपुर | 09-अगस्त-2018 जिला रोजगार अधिकारी श्रीमती सीमा वर्मा ने बताया...
-
सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर मृतक की पत्नी को 15 हजार रुपए मंजूर - अनुपपुर | 08-सितम्बर-2017 कलेक्टर श्री अजय ...
-
आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-...
-
पूर्व सेवानिवृत्त पेंशन भोगियों और परिवार पेंशन भोगियों की पेंशन का पुनरीक्षण वित्त विभाग ने जारी किये निर्देश अनुपपुर | 12-जून-2018 ...

No comments:
Post a Comment