| राशन दुकानों को जुलाई माह का 29 लाख क्विंटल से अधिक खाद्यान्न आवंटित |
| अनुपपुर | 08-जून-2018 |
मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजनांतर्गत लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली में जुलाई माह के लिये 29 लाख 76 हजार 454 क्विंटल का खाद्यान्न आवंटित कर दिया गया है। खाद्य विभाग द्वारा जारी आवंटन आदेश में 18 जून, 2018 तक खाद्यान्न राशन दुकानों पर खाद्यान्न प्रदाय करने के निर्देश दिये गये हैं।
संचालक खाद्य श्रीयुत श्रीमन शुक्ला ने बताया कि कुल आवंटित खाद्यान्न में 22 लाख 29 हजार 246 क्विंटल गेहूँ और 7 लाख 47 हजार 208 क्विंटल चावल शामिल है। उन्होंने बताया कि दिनांक 4 जून, 2018 की स्थिति में समग्र पोर्टल पर सत्यापित अंत्योदय अन्न योजना के 13 लाख 88 हजार 533 परिवारों और प्राथमिकता परिवारों के 4 करोड़ 98 लाख 9 हजार 350 सदस्यों के लिये खाद्यान्न का आवंटन किया गया है। संचालक खाद्य ने बताया कि अंत्योदय अन्न योजना के परिवारों को 35 किलोग्राम और प्राथमिकता परिवारों को 5 किलोग्राम खाद्यान्न प्रति सदस्य के मान से एक रुपये किलोग्राम की दर से वितरण किया जायेगा। खाद्यान्न का प्रदाय स्टेट सिविल सप्लाई कार्पोरेशन के प्रदाय केन्द्रों से शासकीय उचित मूल्य दुकानों पर 18 जून तक किया जायेगा। उचित मूल्य दुकानवार, निकायवार, जिलेवार आवंटन समग्र पोर्टल की वेबसाइट www-food-mp-gov-in पर उपलब्ध है। |
Friday, June 8, 2018
राशन दुकानों को जुलाई माह का 29 लाख क्विंटल से अधिक खाद्यान्न आवंटित
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
राजस्व अधिकारी कोर्ट में नियमित रूप से बैठें - कलेक्टर कोर्ट दिवस की आमजनो को दें पूर्वसूचना अनूपपुर 5 जनवरी 2019 / कलेक्टर श्री चं...

No comments:
Post a Comment