| प्रदेश में नहरों से सिंचाई में 433 प्रतिशत की वृद्धि |
| अनुपपुर | 08-जून-2018 |
मध्यप्रदेश में नहरों से सिंचाई का प्रतिशत आज बढ़कर 40 लाख हेक्टेयर हो चुका है। यह वर्ष 2003 में मात्र 7.5 लाख हेक्टेयर था। जनसम्पर्क एवं जल-संसाधन मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने बताया कि बीते 14 वर्षो में नहरों से सिंचाई कार्य में 433 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
मंत्री डॉ. मिश्र ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी शनिवार, 23 जून को मध्यप्रदेश में सिंचाई क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों से रू-ब-रू होंगे। प्रधानमंत्री इस दिन राजगढ़ जिले की मोहनपुरा सिंचाई योजना का लोकार्पण करेंगे। राजगढ़ जिले में मोहनपुरा और कुंडालिया सिंचाई योजनाओं से लगभग आठ लाख एकड़ क्षेत्र में सिंचाई होगी। इन दोनों योजनाओं से बांध से लगे क्षेत्रों की पेयजल समस्या भी समाप्त हो जायेगी। डॉ. मिश्र ने बताया कि प्रदेश में प्रति माह नवीन सिंचाई परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। सिंचाई परियोजनाओं से विस्थापित लोगों के समुचित पुनर्वास की व्यवस्था भी की जा रही हैं। विभिन्न परियोजनाओं के लिये आवश्यकतानुसार विशेष पुनर्वास पैकेज का लाभ विस्थापितों को दिया जाता है, जिससे वे पूर्व की तुलना में नई बसाहट में अधिक सुविधाओं के साथ जीवन व्यतीत कर सकें। नई सिंचाई योजनाओं की स्वीकृति के क्रम में इस माह मंत्रि-परिषद द्वारा डिण्डौरी और दमोह जिले की सिंचाई योजनाओं को मंजूरी दी गई है। |
Friday, June 8, 2018
प्रदेश में नहरों से सिंचाई में 433 प्रतिशत की वृद्धि
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
राजस्व अधिकारी कोर्ट में नियमित रूप से बैठें - कलेक्टर कोर्ट दिवस की आमजनो को दें पूर्वसूचना अनूपपुर 5 जनवरी 2019 / कलेक्टर श्री चं...

No comments:
Post a Comment