ज़िले के विकास के लिए एक जुट होकर प्रयास करें,जनता को प्रशासन के साथ जोड़े
आयुक्त शहडोल श्री जे के जैन ने की अनूपपुर के पत्रकारों से अनौचारिक वार्ता
अनूपपुर 8 जून 2018/ आयुक्त शहडोल संभाग श्री जे के जैन ने पत्रकारो से अनौचारिक चर्चा के दौरान प्रशासन के साथ एक जुटकर होकर , जनता एवं प्रशासन के बीच संपर्क स्थापित कर सुशासन की अवधारणा को मूर्त रूप प्रदान करने की बात कही।आपने पत्रकारों से विस्तृत चर्चा के माध्यम से ज़िले के विकास मे आ रही बाधाओं एवं विकास की गति को तीव्र करने हेतु आवश्यक सुझाव प्राप्त किए। चर्चा के दौरान पत्रकारो ने आयुक्त महोदय को ज़िला मुख्यालय पहुँच मार्ग मे चल रहे निर्माण कार्य से हो रही असुविधा, छिल्पा से सेमरिया मार्ग, हरद रेल्वे स्टेशन से नगरपालिका पसान पहुँच मार्ग के निर्माण कार्य की पूर्ति, वेंकटनगर अनूपपुर रोड मे अतिक्रमण की समस्या एवं अनियमितता, स्वास्थ्य व्यवस्था मे सुधार, ज़िले मे केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना, चुनाव को ध्यान मे रखते हुए शिक्षको की पदस्थापना शैक्षणिक सत्र के पूर्व करने हेतु सुझाव, शिक्षको को अन्य विभागों मे अटैच करने की समस्या, अवैध उत्खनन एवं ज़िले की स्वच्छता एवं सुंदरता से जुड़े हुए मुद्दों पर अपनी बाते रखीं। आयुक्त श्री जैन ने कहा उक्त सुझावों एवं समस्याओं मे त्वरित कार्यवाही की जाएगी। वार्ता मे कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत डॉ सलोनी सिडाना समेत अनूपपुर ज़िले के पत्रकार उपस्थित थे।
गाँव को गोद लेकर सकारात्मक विकास मे दें योगदान
आयुक्त शहडोल संभाग श्री जे के जैन ने उपस्थित पत्रकार बंधुओं से गाँव को गोद लेकर उस गाँव के सकारात्मक विकास हेतु अपना योगदान देने का आह्वान किया। क्षेत्र के विकास मे योगदान देना हर एक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्व है। आपने विकास के किसी भी मानक शिक्षा, स्वच्छता, चिकित्सा, पेय जल व्यवस्था आदि का चयन कर सकारात्मक गतिविधि प्रारम्भ कर लोगो की आजीविका मे सकारात्मक परिवर्तन लाने हेतु प्रयास करने के लिए कहा।
No comments:
Post a Comment