| बंद नल-जल योजनाओं को तत्काल सुधारें- कमिश्नर |
| नागरिकों को स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल मुहैया करायें |
| अनुपपुर | 27-मई-2018 |
कमिश्नर शहडोल संभाग श्री जे.के.जैन ने शहडोल संभाग के सभी नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के निर्देश लोक स्वास्थ्य यात्रिंकी विभाग के अधिकारियों, नगरपालिका अधिकारियों को दिये हैं। कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा है कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल पेयजल मुहैया कराने के कार्य को अधिकारी सर्वोच्च प्राथमिकता दें। कमिश्नर ने यह भी निर्देश दिये हैं कि खराब हैण्डपंपों एवं बंद नलजल योजनाओं को तत्काल सुधारें। कमिश्नर ने निर्देश दिये हैं कि पेयजल व्यवस्था को संभागीय एवं जिला स्तरीय बैठकों के स्थाई एजेण्डे में रखें ताकि सभी बैठकों में इसकी समीक्षा की जाये। कमिश्नर शहडोल संभाग श्री जे.के.जैन ने उक्त निर्देश शुक्रवार को पेयजल व्यवस्था की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिये। बैठक में कमिश्नर ने निर्देश दिये कि शहडोल संभाग के सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों की बैठक लें तथा पेयजल व्यवस्था की अपनी स्तर पर समीक्षा करें। समीक्षा के दौरान कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी शहडोल श्री राजेश जोशी ने बताया कि शहडोल जिले में 171 नलजल योजनाएं हैं, जिसमें से 169 नलजल योजनाएं चालू हैं जिनके माध्यम से लोगों को पेयजल मुहैया कराया जा रहा है। उन्होने बताया कि बंद नलजल योजनाओं को चालू करने के प्रयास किये जा रहे हैं। समीक्षा के दौरान कमिश्नर ने अनूपपुर जिलें में लगभग 25 नलजल योजनाएं बंद होने पर नाराजगी व्यक्त की गई तथा निर्देशित किया गया कि 25 नलजल योजनाओं को प्रारंभ करने के लिये शीघ्र कार्यवाही की जाये। बैठक में कमिश्नर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों एवं नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे पानी के टंकियों की समुचित साफ-सफाई करना सुनिश्चित करायें साथ ही शहडोल संभाग के सभी शहरी क्षेत्रों में सड़े-गले पदार्थों एवं फलों की बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध लगायें। कमिश्नर ने निर्देश दिये कि शहडोल संभाग के सभी जिलों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलनी चाहिए, स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होना चाहिए तथा हाट-बाजारों से लोगों को ताजी खाद्य सामग्री मिलनी चाहिए यह सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुनिश्चित करें। बैठक में कमिश्नर द्वारा गेंहू उपार्जन की भी समीक्षा की गई। बैठक में कलेक्टर शहडोल श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव, कलेक्टर उमरिया श्री मॉल सिंह, कलेक्टर अनूपपुर श्रीमती अनुग्रह पी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शहडोल श्री एस.कृष्ण चैतन्य, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अनूपपुर, संयुक्त आयुक्त विकास श्री जे.के.जैन, उपायुक्त राजस्व श्री दिलीप पाण्डेय, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
|
Sunday, May 27, 2018
बंद नल-जल योजनाओं को तत्काल सुधारें- कमिश्नर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
निर्माण एजेंसियां कार्य के दौरान नल जल योजनाओं के संबंध मे रखे विशेष सावधानी- श्री शर्मा अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
सफलता की कहानी लाख की खेती से हो रहा है आजीविका संवर्धन परंपरागत स्त्रोत से मिला आय का साधन अनूपपुर 21 मार्च 2018/ प्राचीन मह...

No comments:
Post a Comment