| मुख्यमंत्री श्री चौहान की सहजता और सादगी से गदगद हुए ग्रामीण |
| अनुपपुर | 27-मई-2018 |
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान अपनी जन-हितैषी योजनाओं और कल्याणकारी नीतियों से तो आमजन में लोकप्रिय हैं ही, इसके साथ ही उनकी आमजन के साथ सहजता और अपनत्व भी एक आम आदमी का मन मोह लेता है।
ऐसे कई नजारे आज रतलाम में हुए अंत्योदय मेले के दौरान देखने को मिले, जब जिले के आम ग्रामीण मुख्यमंत्री से मिलकर अभिभूत हो उठे। मंच पर जब मुख्यमंत्री ने गराड ग्राम की महिला तेंदूपत्ता संग्राहक भूरीबाई के चरणों में झुककर चरण-पादुका पहनाई, तब वृद्ध ग्रामीण महिलाएँ मुख्यमंत्री को अपने बेटे के रूप में अपनत्व भाव से निहार रही थीं। धराड ग्राम से आई 80 वर्षीया ग्रामीण महिला गीताबाई कह उठी ''''शिवराज वाकई में हमारा बेटा है''''। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री श्री चौहान दूरस्थ अंचलों से आये ग्रामीणों से ऐसे मिले, जैसे कोई व्यक्ति अपने परिवार में आकर अपने परिजनों से मिलता है। जन-समुदाय में खड़े ग्रामीण आदिवासी रामचन्द्र डामोर और सोमला निनामा ने जब मुख्यमंत्री के करीब आकर चर्चा की, तो मुख्यमंत्री ने उन्हें गले लगा लिया। मुख्यमंत्री का यही सहज भाव और आत्मीयता आम आदमी के दिल में जगह बना लेती है। |
Sunday, May 27, 2018
मुख्यमंत्री श्री चौहान की सहजता और सादगी से गदगद हुए ग्रामीण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
निर्माण एजेंसियां कार्य के दौरान नल जल योजनाओं के संबंध मे रखे विशेष सावधानी- श्री शर्मा अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
सफलता की कहानी लाख की खेती से हो रहा है आजीविका संवर्धन परंपरागत स्त्रोत से मिला आय का साधन अनूपपुर 21 मार्च 2018/ प्राचीन मह...

No comments:
Post a Comment