| कल्याणकारी योजनाओं का परिणाम मूलक क्रियान्वयन सुनिश्चित करायें- कमिश्नर |
| अनुपपुर | 27-मई-2018 |
कमिश्नर शहडोल संभाग श्री जे.के.जैन ने कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है, अधिकारी इन योजनाओं का परिणाम मूलक क्रियान्वयन सुनिश्चित करायें। कमिश्नर ने कहा है कि अधिकारी यह नहीं देखें कि पात्र हितग्राही आवेदन लेकर अधिकारियों के पास आयेगा, बल्कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि वे पात्र हितग्राहियों के पास जाये, उससे आवेदन भरवायें तथा हितग्राही की पात्रता के अनुरूप उसे कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलायें। कमिश्नर ने निर्देश दिये हैं कि सभी अधिकारियों में कमजोर एवं गरीब तबके के लोगों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने का जज्बा होना चाहिए। कमिश्नर ने कहा है कि शहडोल संभाग में खेल मैदान, पेयजल व्यवस्था, शौचालयों के निर्माण को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी प्राथमिकता दें तथा इन कार्यों की निरंतर मॉनीटरिंग कर कार्यों को पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। कमिश्नर शहडोल संभाग श्री जे.के.जैन ने उक्त निर्देश आज ग्रामीण विकास विभाग की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिये। बैठक में कमिश्नर ने असंगठित मजदूरों के पंजीयन कार्य की जिलेवार समीक्षा करते हुये निर्देश दिये कि असंगठित मजदूरों के पंजीयन की कार्यवाही को शीघ्र पूर्ण करायें। शेष बचे असंगठित मजदूरों का पंजीयन करायें। कमिश्नर ने निर्देशित करते हुये कहा है कि असंगठित मजदूरों के लिये संचालित योजनाओं का लाभ मजदूरों को दिलाना सुनिश्चित करें। बैठक में कमिश्नर ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुये कहा कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाएं गरीब और कमजोर तबके के लोगों के लिये संचालित की जा रही है, इन योजनाओं का लाभ इन वर्गों के लोगों को मिलना ही चाहिए। कमिश्नर ने शहडोल संभाग के सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा है कि वे योजनाओं प्रचार-प्रसार करें तथा कल्याणकारी योजनाओं का लाभ गरीब तबके के लोगों को दिलाना सुनिश्चित करें। बैठक में कमिश्नर द्वारा गेंहू उपार्जन की भी जिलेवार समीक्षा की गई तथा निर्देशित किया गया कि गेंहू का तत्काल भण्डार सुनिश्चित किया जाये तथा किसानों को राशि का भुगतान किया जाये। बैठक में कमिश्नर द्वारा शहडोल संभाग में आयोजित होने वाले रोजगार मेलों के संबंध में रोजगार अधिकारी से जानकारी ली गई। बैठक में कमिश्नर द्वारा आंगनवाड़ी भवनों के निर्माण की जिलेवार समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान अनूपपुर जिले में लगभग 207 एवं उमरिया जिले में 29 आंगनवाड़ी भवनों के निर्माण का कार्य लंबित रहने पर कमिश्नर ने नाराजगी व्यक्त की तथा आंगनवाड़ी भवनों का निर्माण प्राथमिकता के साथ करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। समीक्षा के दौरान कमिश्नर ने निर्देश दिये कि शहडोल संभाग के सभी पोषण पुनर्वास केंद्र के माध्यम से कुपोषित बच्चों को सभी संदर्भ सेवाएं एवं उपचार मिलना चाहिए। कमिश्नर ने कहा कि शहडोल संभाग के पोषण पुनर्वास केन्द्रों में कोई भी स्थान रिक्त नहीं रहना चाहिए, इनके माध्यम से कुपोषित बच्चों को समुचित सेवाएं उपलब्ध होना चाहिए। कमिश्नर द्वारा बैठक में शौचालय निर्माण के प्रगति की भी समीक्षा की गई। बैठक में कलेक्टर शहडोल श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव, कलेक्टर उमरिया श्री मॉल सिंह, कलेक्टर अनूपपुर श्रीमती अनुग्रह पी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शहडोल श्री एस.कृष्ण चैतन्य, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अनूपपुर, संयुक्त आयुक्त विकास श्री जे.के.जैन, उपायुक्त राजस्व श्री दिलीप पाण्डेय, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
|
Sunday, May 27, 2018
कल्याणकारी योजनाओं का परिणाम मूलक क्रियान्वयन सुनिश्चित करायें- कमिश्नर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
बच्चे देश की धरोहर हैं, उनका समुचित पालन पोषण आवश्यक - विधानसभा दल सभापति ऊषा ठाकुर - अनुपपुर | 10-सितम्बर-2017 बच्...
-
जिले में अभी तक कुल 91.0 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज अनुपपुर | 26-जून-2018 अधीक्षक भू-अभिलेख अनूपपुर द्वारा दी गई जानका...
-
प्रदेश के 54 लाख विद्यार्थियो की मूलभूत दक्षताओं का आकलन दूरदर्शन से प्रसारित हो रहा विशेष कार्यक्रम अनुपपुर | 25-जून-2018 ...
-
निजी स्कूलों की पहली कक्षा में निःशुल्क प्रवेश के लिए 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित 5 जुलाई को ऑनलाइन लाटरी से मिलेगा निजी स्कूलों में...
-
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर चना उपार्जन 200 क्विंटल तक हो सकेगा कलेक्टर्स को जारी किये गये निर्देश अनुपपुर | 06-जून-2018 ...

No comments:
Post a Comment