| सौभाग्य योजना से 15 लाख घरों में पहुँची बिजली |
| प्रदेश के 11 जिलों का हुआ शत-प्रतिशत विद्युतीकरण |
| अनुपपुर | 27-मई-2018 |
मध्यप्रदेश में सहज बिजली हर घर योजना सौभाग्य में अब तक राज्य के 11 जिलों आगर-मालवा, मंदसौर, इंदौर, खण्डवा, नीमच, देवास, रतलाम, हरदा, अशोकनगर, उज्जैन और शाजापुर में शत-प्रतिशत विद्युतीकरण कराया जा चुका है। अब तक 15 लाख घरों को बिजली कनेक्शन देकर रोशन किया जा चुका है। योजना में शेष बचे घरों को आगामी अक्टूबर माह तक विद्युतीकृत किए जाने का लक्ष्य है।
योजना में प्रदेश के ऐसे सभी घरों में बिजली कनेक्शन उपलब्ध करवाए जा रहे हैं, जो वर्षों से रौशनी से वंचित थे। प्रदेश की तीनों विद्युत वितरण कंपनियों द्वारा इस दिशा में समुचित प्रयास कर अंधेरे में डूबे घरों को बिजली कनेक्शन सहजता और सरलता से उपलब्ध करवाये जा रहे हैं। प्रदेश के 5 जिले अगले कुछ दिनों में ही शत-प्रतिशत विद्युतीकरण का लक्ष्य पूरा करने वाले हैं। इनमें सीहोर 99 प्रतिशत, भोपाल 98, होशंगाबाद 97, धार 96 और झाबुआ जिला 95 प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति के साथ आगे चल रहे हैं। पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी को क्षेत्र के 20 जिलों के कनेक्शन विहीन घरों को बिजली से जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है। कंपनी ने अब तक 4 लाख 98 हजार 910 घरों को बिजली कनेक्शन से जोड़ा है। मध्य क्षेत्र कंपनी ने क्षेत्र के बिजली कनेक्शन विहीन घरों के विद्युतीकरण के लक्ष्य के विरूद्ध 6 लाख 23 हजार 61 घरों को रोशन किया है। इसी प्रकार पश्चिम क्षेत्र कंपनी द्वारा 3 लाख 69 हजार 817बिजली विहीन घरों में बिजली कनेक्शन उपलब्ध करवा दिए गए हैं। |
Sunday, May 27, 2018
सौभाग्य योजना से 15 लाख घरों में पहुँची बिजली
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
निर्माण एजेंसियां कार्य के दौरान नल जल योजनाओं के संबंध मे रखे विशेष सावधानी- श्री शर्मा अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा...

No comments:
Post a Comment