| प्याज उत्पादक किसानों को 400 रु. प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि दी जायेगी |
| मुख्यमंत्री जन-कल्याण (संबल) योजना में सभी वर्गों को लाभान्वित किया जायेगा |
| अनुपपुर | 28-मई-2018 |
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्याज उत्पादक किसानों को 400 रुपये प्रति क्विंटल के मान से कृषक प्रोत्साहन राशि सीधे उनके बैंक खातों में दी जायेगी। उन्होंने कहा कि किसानों, श्रमिकों और मेहनतकश इंसानों को उनके हक से वंचित नहीं होने देंगे। प्रदेश में हर गरीब व्यक्ति को मकान बनाने लायक जमीन दी जायेगी। इस संबंध में कानून बनाया गया है। श्री चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री जन-कल्याण (संबल) योजना में सभी वर्गों को समान रूप से योजना का लाभ दिया जायेगा। सम्मेलन में केन्द्रीय सामाजिक न्याय मंत्री श्री थावरचंद गेहलोत भी मौजूद थे। श्री चौहान ने शुरूआत में कन्या-पूजन किया।
नर्मदा को चम्बल तक विस्तारित किया जायेगा
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि राज्य सरकार अमीर और गरीब के बीच की खाई को मिटाना चाहती है। इसलिये गरीबों को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। गरीबों को घर, बिजली, रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएँ प्रदान की जा रही हैं। श्री चौहान ने किसानों के कल्याण और कृषि विकास की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने नदियों के संरक्षण एवं विस्तार की योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि कि नर्मदा को क्षिप्रा से जोड़ दिया गया है। नर्मदा को गंभीर नदी से जोड़ने का कार्य चल रहा है। श्री चौहान ने कहा कि शीघ्र ही इसको विस्तारित करते हुए चम्बल से जोड़ा जायेगा।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को दी बधाई
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने केन्द्र सरकार की चौथी वर्षगाँठ पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि श्री मोदी के कुशल मार्गदर्शन एवं अथक प्रयासों से पिछले चार वर्षों में दुनिया में देश का सम्मान बढ़ा है।
चार साल में 40 लाख घर बनेंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार की उज्जवला, प्रधानमंत्री आवास और सौभाग्य योजना गरीबी दूर करने में निश्चित ही मील का पत्थर साबित होंगी। उन्होंने जानकारी दी कि प्रदेश में अगले चार साल में 40 लाख घर बनाये जायेंगे।
सेना में भर्ती के प्रशिक्षण का कॉलेज खुलेगा
श्री चौहान ने बताया कि सेना की भर्ती के संबंध में प्रशिक्षण के लिये प्रदेश में एक नवाचारी कॉलेज खोला जायेगा। श्री चौहान ने छात्र-छात्राओं से कहा कि 12वीं कक्षा पास करने के बाद विषय का चयन करने में पूरी सावधानी बरतें। कॅरियर चयन के लिये स्पेशल काउंसिलिंग की व्यवस्था की गई है। कॅरियर चुनने में छात्र-छात्राओं की मदद के लिये कोचिंग प्रोग्राम भी बनाया जायेगा। उन्होंने सलाह दी कि अच्छा सोचें। सकारात्मक सोच हमेशा सफलता के रास्ते खोलती है। कभी भी लक्ष्य से न भटकें। मुख्यमंत्री ने बालिका छात्रावास परिसर में आम का पौधा भी लगाया। |
Monday, May 28, 2018
प्याज उत्पादक किसानों को 400 रु. प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि दी जायेगी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment