| पूरक परीक्षा-2018 का कार्यक्रम जारी |
| अनुपपुर | 28-मई-2018 |
माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा हायर सेकेण्डरी एवं हाईस्कूल पूरक परीक्षा-2018 का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। हायर सेकेण्डरी परीक्षा समस्त विषयों की पूरक परीक्षा 3 जुलाई को प्रातः 9 से 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। जबकि हाईस्कूल पूरक परीक्षा विषयवार अलग-अलग दिवसों में 4 जुलाई से प्रारंभ होंगी।
गणित विषय की पूरक परीक्षा 4 जुलाई को, सामान्य हिन्दी 5 जुलाई को, विज्ञान 6 जुलाई को एवं सामान्य भाषा संस्कृत, मराठी, उर्दू, पंजाबी, गुजराती, सिंधी, बंगाली, तेलगू, तमिल, मलयालम, अरेबिक, परशियन, फ्रेंच रशियन, कन्नड़ विषयों की पूरक परीक्षा 7 जुलाई को आयोजित की जाएगी। इसी तरह सामाजिक विज्ञान की पूरक परीक्षा 9 जुलाई को, विशिष्ट भाषा हिन्दी, अंग्रेजी, उर्दू, एवं संस्कृत/केवल मूक तथा बधिर छात्रों के लिए ड्राइंग एवं पेंटिंग/केवल दृष्टिहीन छात्रों के लिए संगीत की परीक्षा 10 जुलाई को आयोजित की जाएगी। जबकि सामान्य अंग्रजी की परीक्षा 11 जुलाई बुधवार को तथा नेशनल स्किल्स क्वालीफिकेशन फ्रेमवर्क की परीक्षाएं 12 जुलाई गुरूवार को आयोजित की जाएगी। प्रायोगिक विषय में पूरक पात्र छात्रों की परीक्षा उसी दिन प्रातः सैद्धांतिक प्रश्न पत्र सम्पन्न होने के बाद दोपहर बाद केन्द्राध्यक्षों द्वारा सम्पादित की जाएगी। ऐसे छात्र संबंधित केन्द्राध्यक्षों से सतत सम्पर्क में रहें। मंडल तिथि एवं समय में विशेष परिस्थिति में आवश्यक होने पर परिवर्तन कर सकेगा। पूरक के पात्र उन्हीं छात्रों को प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। जिन्होंने नियत तिथि के पूर्व परीक्षा शुल्क जमा कर दिया हो। |
Monday, May 28, 2018
पूरक परीक्षा-2018 का कार्यक्रम जारी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment