| अभी तक प्रदेश में हुआ 1,115 वर्चुअल क्लासेस का प्रसारण |
| अनुपपुर | 28-मई-2018 |
प्रदेश में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों को डिजिटल तकनीक से विषय को सरलता से समझाने के लिये वर्चुअल क्लासेस चलाई जा रही हैं। अभी तक विभाग द्वारा 1,115 वर्चुअल क्लासेस का प्रसारण किया जा चुका है।
प्रदेश में दूर-दराज के इलाकों में गुणवत्ता परख शिक्षा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से वर्चुअल क्लास की अभिनव योजना शुरू की गई है। इस योजना में प्रदेश के श्रेष्ठतम प्राध्यापकों द्वारा सीधे कक्षायें ली जाती हैं। साथ ही, उनका सीधा प्रसारण सुदूर अंचल के महाविद्यालयों में किया जाता है। ये कक्षायें इंटरेक्टिव होती है, जहां विद्यार्थी प्राध्यापक से सीधे प्रश्न पूछ सकता है तथा संबंधित प्राध्यापक को तत्काल निराकरण करना होता है। उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश में शिक्षा सत्र 2013-14 में नवाचार की वर्चुअल क्लास परियोजना शुरू की थी। शिक्षा सत्र 2015-16 में स्नातक के साथ ही स्नातकोत्तर स्तर पर भी यह योजना लागू की गई। इसी के साथ, विभाग ने 100 महाविद्यालयों में वर्चुअल क्लासेस का संचालन सुनिश्चित किया गया। अब यू ट्यूब पर भी व्याख्यान उपलब्ध करवाना शुरू किया गया है। |
Monday, May 28, 2018
अभी तक प्रदेश में हुआ 1,115 वर्चुअल क्लासेस का प्रसारण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment