| उजाला योजना में 1.69 करोड़ एल.ई.डी. बल्बों का वितरण |
| अनुपपुर | 28-मई-2018 |
बिजली की बचत और ऊर्जा दक्षता को प्रोत्साहित करने एवं के लिये लागू उजाला (UJALA&UnnatJyotibyAffordableLEDsforAll) योजना में अब तक 9 वॉट के 1 करोड़ 69 लाख एल.ई.डी बल्बों का वितरण किया गया है। नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाहा ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि औसत मासिक वितरण के आधार पर देश में दूसरे स्थान पर मध्यप्रदेश है। उन्होंने बताया कि एल.ई.डी. बल्ब के अतिरिक्त 20 वॉट की लगभग 4 लाख 13 हजार 995 एल.ई.डी. ट्यूबलाईट, 50 वॉट के 5 स्टार रेटेड 98 हजार 364 पंखों का वितरण किया गया है। इससे प्रदेश के लगभग 35 लाख हितग्राही लाभांन्वित हुए हैं।
नवीकणीय ऊर्जा मंत्री ने बताया कि एल.ई.डी. बल्ब के उपयोग से बिजली खपत में लगभग 21 लाख 94 हजार 935 मिलियन वॉट (MWH) की कमी आई है। उपभोक्तओं के बिल में भी सालाना लगभग 2200 करोड़ की कमी आई है। एल.ई.डी बल्ब के उपयोग से प्रतिवर्ष लगभग 17.77 लाख टन कार्बन (Co2) उत्सर्जन में कमी आई है। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में 30 अप्रैल 2016 से शुरू हुई उजाला योजना में 9W क्षमता के उच्च गुणवत्ता एवं ऊर्जा दक्ष एल.ई.डी. बल्बों का वितरण किया जा रहा है। वर्तमान में 70 रूपये प्रति बल्ब की दर से निर्धारित केन्द्रों, म.प्र. ऊर्जा विकास निगम के जिला कार्यालयों अक्षय ऊर्जा शॉपस, विद्युत वितरण केन्द्रों, डाकघरों, सहकारी संस्थाओं के माध्यम से एल.ई.डी. बल्बों का विक्रय किया जा रहा है। |
Monday, May 28, 2018
उजाला योजना में 1.69 करोड़ एल.ई.डी. बल्बों का वितरण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment