सफलता की कहानी
ज़िला प्रशासन के विशेष प्रयास से आदिवासी बच्चों ने भरी सफलता की उड़ान
प्रोजेक्ट उड़ान से बढ़ा शैक्षणिक स्तर
प्रोजेक्ट उड़ान से बढ़ा शैक्षणिक स्तर
अनूपपुर 16 मई 2018/ समाज मे परिवर्तन लाने का सबसे सशक्त माध्यम शिक्षा है। समाज मे व्याप्त बुराइयों को दूर कर, देश को विकास के पथ पर लाकर समृद्धि और खुशहाली तक पहुचाने का कार्य शिक्षा के द्वारा ही किया जा सकता है। देश के जनसंख्या बाहुल्य को जनसांख्यकीय लाभ मे परिवर्तित करने का कार्य शिक्षा द्वारा ही संभव है। शिक्षा के द्वारा ही जनसंख्या को ज़िम्मेदारी से ताकत मे परिवर्तित किया जा सकता है।शिक्षा के इस महत्व से राज्य शासन एवं ज़िला प्रशासन भली भांति परिचित हैं एवं शैक्षणिक विकास की गतिविधियों को सुचारु रूप से चलाने मे सदैव प्रयासरत रहे हैं।
कलेक्टर श्री अजय शर्मा के मार्गदर्शन एवं तत्कालीन मुख्यकार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत एवं वर्तमान कलेक्टर कटनी श्री केवीएस चौधरी के नेतृत्व मे ज़िले के पिछड़े हुए विकासखंड पुष्पराजगढ़ मे कक्षा 10 वी के शैक्षणिक स्तर मे सुधार के लिए 'प्रोजेक्ट उड़ान' के रूप मे विशेष पहल की गयी थी।
इसके अंतर्गत शैक्षणिक तौर पर अत्यंत पिछड़े आदिवासी बहुल पुष्पराजगढ़ विकासखंड की शालाओं का चयन कर शिक्षा प्रदाय के लिए विशेष आवासीय शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों मे बच्चों की शिक्षा के स्तर के सुधार के लिए शिक्षको के द्वारा दिन एवं रात एक कर दिये गए। बच्चो ने भी ज़िला प्रशासन के इस प्रयास मे पूरे उत्साह से भाग लिया एवं प्रशासन की इस पहल को सही साबित किया। इस पहल के पूर्व एवं वर्तमान मे प्राप्त परिणामो से ज़िला प्रशासन एवं इस पहल मे जुड़े हुए हर एक शिक्षक का सर गर्व से ऊंचा हो गया है। इस पहल के द्वारा शा.उ.मा.वि. खम्मरोध मे 24.31% से 94 %, शा.हा.स्कूल इटोर मे 30 % से 76%, शा.हा.स्कूल तुलरा मे 4.17 % से 74.20%, शा.हा.स्कूल रौसरखार मे 11.63 % से 58.24 %, शा.हा.स्कूल खाँटी मे 62.20 प्रतिशत से 80 %, शा.उ.मा.वि बिलासपुर मे 47.17% से 82.85 %, शा.हा.स्कूल नवगवा मे 69.23 % से 97%, शा.हा.स्कूल दुधमनिया मे 71.43 % से 93%, शा.हा.स्कूल लेढरा मे 61.29 % से 88%, शा.हा.स्कूल गिरारी मे 36 % से 48.57 %, शा.हा.स्कूल ताली मे 40.38 % से 55.26%,शा.उ.मा.वि पुष्पराजगढ़ मे 42.67 % से 86%, शा.हा.स्कूल राजेन्द्रग्राम मे 26 % से 55.33 % विद्यार्थियों ने उत्तीर्ण होने मे सफलता प्राप्त की है।
कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने इस पहल से जुड़े हुए समस्त शिक्षको, अधिकारियों एवं विद्यार्थियों को बधाई दी है। आपने कहा यह प्रयास सराहनीय है। आपने कहा शैक्षणिक सुधार के लिए यह आवश्यक है कि हर एक छात्र की कमियों का चिंहांकन कर नियमित रूप से उन कमियों को दूर करने का प्रयास किया जाए। आपने प्रोजेक्ट उड़ान के बारे मे बताया कि इस पहल मे हर एक छात्र की शिक्षको द्वारा बारीकी से मोनिटरींग की गयी एवं रेमेडियल क्लासेस एवं विशेष कक्षाओं के माध्यम से उन्हे दूर करने हेतु प्रयास किया गया और आज परिणाम हम सभी के सामने है। उल्लेखनीय है कि समस्त ज़िले मे कक्षा 10 के विद्यार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत गत वर्ष 58.83 % से इस वर्ष 67.59 % प्राप्त हुआ है। यह सब शिक्षको एवं छात्रों की मेहनत का ही फल है।
तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत एवं वर्तमान कलेक्टर कटनी श्री केवीएस चौधरी ने इस परिणाम पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा सच्चे मन से किए गए प्रयास से सफलता अवश्य प्राप्त होती है। आपने इस सफलता के पीछे कठोर परिश्रम करने वाले शिक्षको एवं विद्यार्थियों को बधाई दी है।
ज़िला शिक्षा अधिकारी श्री यू के बघेल कहते हैं शिक्षको द्वारा किए गए प्रयास से ये परिणाम प्राप्त हुए है, यही इस मेहनत का सबसे बड़ा पुरुषकार है। आपने कहा ज़िला प्रशासन सदैव शिक्षा के प्रति संवेदनशील रहा है। सहायक परियोजना समन्वयक माध्यमिक शिक्षा अभियान श्री देवेश बघेल कहते है यह प्रयास अनवरत जारी रहेगा हमारा लक्ष्य शत प्रतिशत छात्रों को परीक्षा मे उत्तीर्ण कराकर राष्ट्र के भविष्य निर्माण के लिए सशक्त करना है।

No comments:
Post a Comment