क्योटार मे मछुआ समिति के सदस्यों को किया गया प्रशिक्षित
अनूपपुर 16 मई 2018/ सहायक संचालक मत्स्य श्री शिवेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि ज़िले मे आदिवासियों की आजीविका के संवर्धन के लिए मत्स्य विभाग द्वारा विविध प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम मे क्योंटार मे आदिवासी मछुआ सहकारी समिति को मत्स्योपादन हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण मे मछली पकड़ने के तरीको, मछलियों के पोषण एवं रखरखाव की जानकारी एवं बिक्री हेतु बाजार की जानकारी प्रदान की गयी। प्रशिक्षण के दौरान समिति के सदस्यों समेत मत्स्य विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी उपस्थित थे।समिति के समस्त 17 सदस्य वर्तमान मे गरीबी रखा के नीचे गुजर बसर कर रहे है। इस सहयोग के द्वारा सभी की आजीविका मे संवर्धन होगा। श्री परिहार ने बताया कि आदिवासी मछुआ सहकारी समिति को मत्स्य पालन हेतु मोजर वेयर जलाशय लीज मे दिया जाएगा एवं समय समय पर सदस्यो का मार्गदर्शन किया जाएगा ताकि लक्षित उद्देश्य की प्राप्ति हो सके। उक्त प्रशिक्षण जनजातीय उप योजना के अंतर्गत प्रदान किया गया है।

No comments:
Post a Comment