| अधोसंरचना विकास के लिये नगरीय बजट में 15 गुना वृद्धि - मंत्री श्रीमती सिंह |
| अनुपपुर | 16-मई-2018 |
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने कहा है कि नगरीय क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास के लिए वर्ष 2003-04 में 807 करोड़ रूपये का बजट निर्धारित किया गया था, जो वर्ष 2018-19 में बढ़ाकर 11559.94 करोड़ कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि नगरीय क्षेत्रों के सम्पूर्ण विकास के लिये विगत वर्षो में बजट राशि में 15 गुना वृद्धि की गई है। श्रीमती माया सिंह ने बताया कि विभागीय बजट के अतिरिक्त बाह्य वित्त पोषित संस्थाओं तथा पीपीपी परियोजनाओं के माध्यम से नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा आगामी 5 वर्षों में 87 हजार 500 करोड़ के निवेश का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
मंत्री श्रीमती माया सिंह ने कहा कि प्रदेश की कुल आबादी का एक तिहाई हिस्सा लगभग 2 करोड़ 59 हजार लोग 378 नगरीय क्षेत्रों में निवास कर रहे हैं। प्रदेश में एक लाख से अधिक आबादी वाले 33 तथा 10 लाख से अधिक आबादी वाले 4 शहर हैं। इन शहरों में रहने वालों को बेहतर मूलभूत सुविधायें मुहैया कराने के लिए मध्यप्रदेश सरकार कृत-संकल्पित है। |
Wednesday, May 16, 2018
अधोसंरचना विकास के लिये नगरीय बजट में 15 गुना वृद्धि - मंत्री श्रीमती सिंह
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
ईव्हीएम की एफएलसी आज मास्टर टेªनर्स को उपस्थिति के निर्देश अनूपपुर 26 नवम्बर 2014/ ईव्हीएम की एफएलसी के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रि...
-
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर चना उपार्जन 200 क्विंटल तक हो सकेगा कलेक्टर्स को जारी किये गये निर्देश अनुपपुर | 06-जून-2018 ...
-
आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-...
-
निजी स्कूलों की पहली कक्षा में निःशुल्क प्रवेश के लिए 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित 5 जुलाई को ऑनलाइन लाटरी से मिलेगा निजी स्कूलों में...
-
खुलें में शौच से मुक्त गांव की परिकल्पना को सकार करने अभियान से जुडे छात्र-छात्राएं अनुपपुर | 18-जुलाई-2018 स...

No comments:
Post a Comment