नदी संरक्षण एवं पुनर्जीवन अभियान के माध्यम से लाई जा रही है जागृति
जन अभियान समझा रहा है जल का महत्व
अनुपपुर 16 मई 2018/ जल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। हम सभी बिना भोजन के 10-15 दिन तक जीवित रह सकते हैं परंतु जल के बिना 3 से 4 दिन से ज्यादा नहीं जी सकते हैं। जल के इसी महत्व के प्रचार प्रसार का कार्य जन अभियान परिषद द्वारा सम्पूर्ण ज़िले मे किया जा रहा है। जन अभियान परिषद के आह्वान मे श्रमदान करने वाले जागरूकों की संख्या मे निरंतर वृद्धि हो रही है एवं पर्यावरण एवं जल स्त्रोत लाभान्वित हो रहे है। विगत दिनो जन अभियान परिषद की ग्रामीण प्रस्फुटन समिति के सदस्यो, नर्मदा सेवा समिति के सदस्यो, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीण जनो के श्रमदान से पुष्पराजगढ़ के ग्राम मझगवा मे देवराज नदी , अनूपपुर के चन्दन घाट (बेनीबारी), झाइताल एवं ग्राम पड़रीपानी मे हंसिया नदी मे , कोतमा मे मैनटोला मे नदी संरक्षण एवं पुनर्जीवन अभियान अंतर्गत कनई नदी मे साफ सफाई एवं जल के महत्व के प्रति जागरूकता लाने का कार्य किया गया । जन अभियान परिषद के ज़िला समन्वयक श्री उमेश पांडे ने आमजनों से इस अभियान मे शामिल होने एवं जल के संरक्षण के प्रति संवेदनशील होने की अपील की है।

No comments:
Post a Comment