| शहडोल संभाग का सर्वांगीण विकास मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता - कमिश्नर |
| अनुपपुर | 16-मई-2018 |
कमिश्नर शहडोल श्री जे.के.जैन ने कहा है कि मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता शहडोल संभाग का सर्वांगीण विकास और यहां के लोगों की आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक समृद्धि है। उन्होने कहा कि शहडोल संभाग में मैं कलेक्टर के तौर पर कार्य कर चुका हैं तथा मुझे यहां आकर ऐसा लग रहा है कि मैं पुनः अपने घर वापस आ गया हूँ। कमिश्नर ने कहा कि प्रेस और प्रशासन के समन्वित प्रयासों से विकास के अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। प्रेस और प्रशासन का यह दायित्व हैं कि हम शहडोल संभाग का विकास कैसे हो सकता है इस दिशा में मिलकर सोचें और विकास के निरंतर प्रयास करें। कमिश्नर शहडोल संभाग आज कमिश्नर कार्यालय शहडोल में शहडोल संभाग के पत्रकारों से अनौपचारिक चर्चा कर रहे थे। कमिश्नर ने कहा है कि शहडोल संभाग को खुले में शौचमुक्त बनाने के लिये निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। पहले चरण में शहडोल जिले को शौचमुक्त किया जायेगा तथा उमरिया एवं अनूपपुर जिले को भी शौचमुक्त करने के निरंतर प्रयास किये जायेंगे। कमिश्नर ने कहा कि शहडोल संभाग के सभी नागरिकों के साथ समता मूलक व्यवहार हो, सभी के साथ न्याय हो, सभी विकास की ओर अग्रसर हो इसके प्रयास किये जायेगें। कमिश्नर ने पत्रकारों के प्रश्नों का जबाब देते हुये कहा कि शहडोल संभाग के सभी जिलों में पेयजल की माकूल व्यवस्थाएं की जा रही है तथा नदियों को पुर्नजीवित करने और तालाबों की साफ-सफाई और जीर्णोद्धार के लिये कार्ययोजना तैयार कर कार्य कराये जा रहे हैं। प्रेस से अनौपचारिक चर्चा के दौरान शहडोल संभाग के वरिष्ठ पत्रकार एवं उप संचालक जनसम्पर्क श्री जी.एस.मर्सकोले भी उपस्थित रहे।
|
Wednesday, May 16, 2018
शहडोल संभाग का सर्वांगीण विकास मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता - कमिश्नर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
राजस्व अधिकारी कोर्ट में नियमित रूप से बैठें - कलेक्टर कोर्ट दिवस की आमजनो को दें पूर्वसूचना अनूपपुर 5 जनवरी 2019 / कलेक्टर श्री चं...

No comments:
Post a Comment